Akshaya Tritiya 2026: डिजिटल गोल्ड पर मिल रहे धमाकेदार ऑफर्स! जानिये कहां मिलेगी ज्यादा छूट

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया से पहले देश में सोना खरीदने का माहौल बन चुका है। इस बार सिर्फ ज्वैलरी शॉप ही नहीं, बल्कि फिनटेक कंपनियां और डिजिटल प्लेटफॉर्म भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग ऑफर लेकर आए हैं

अपडेटेड Apr 15, 2026 पर 5:35 PM
Story continues below Advertisement
अब पारंपरिक सोने के साथ डिजिटल गोल्ड की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया से पहले देश में सोना खरीदने का माहौल बन चुका है। इस बार सिर्फ ज्वैलरी शॉप ही नहीं, बल्कि फिनटेक कंपनियां और डिजिटल प्लेटफॉर्म भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग ऑफर लेकर आए हैं। बदलते समय के साथ लोगों का खरीदने का तरीका भी बदल रहा है। अब पारंपरिक सोने के साथ डिजिटल गोल्ड की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार भारत में डिजिटल गोल्ड मार्केट 2025 में 69% बढ़कर 13.5 टन तक पहुंच गया। इससे साफ है कि लोग अब ऑनलाइन और छोटे अमाउंट में भी सोने में निवेश करना पसंद कर रहे हैं।

डिजिटल गोल्ड पर ऑफर्स की भरमार

Amazon Pay ने डिजिटल गोल्ड खरीदने पर कैशबैक ऑफर दिया है। Prime यूजर्स को 2% और बाकी यूजर्स को 1% तक कैशबैक मिल रहा है। साथ ही, GIVA, Tanishq और Kalyan Jewellers जैसे ब्रांड्स पर गिफ्ट कार्ड के जरिए 13% तक की छूट भी दी जा रही है।


BharatPe ने अक्षय तृतीया गोल्ड महोत्सव कैंपेन शुरू किया है, जिसमें ग्राहकों को डिजिटल गोल्ड खरीदने पर 10% तक गोल्डबैक मिल सकता है। इसके अलावा 1 लाख रुपये का जैकपॉट भी रखा गया है, जिसमें कुछ विजेताओं को डिजिटल गोल्ड दिया जाएगा।

Jio Financial Services ने भी अपने ऐप पर खास ऑफर लॉन्च किया है। इसमें 2,000 रुपये से ज्यादा की खरीदारी पर 1% अतिरिक्त डिजिटल गोल्ड और जियो प्वाइंट्स जैसे रिवॉर्ड्स मिल रहे हैं।

ज्वैलर्स भी पीछे नहीं

ज्वैलरी कंपनियां भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए डिजाइन और ऑफर ला रही हैं। मालाबार गोल्ड एंड डायमंड ने नए कलेक्शन लॉन्च किए हैं। जबकि, रिलायंस ज्वेल्स फ्लैट 9% मेकिंग चार्ज पर छूट दे रहा है।

बदल रहा है ग्राहकों का ट्रेंड

अब ग्राहक सिर्फ परंपरा के हिसाब से नहीं, बल्कि सोच-समझकर खरीदारी कर रहे हैं। लोग अब सोने को सिर्फ गहनों के रूप में नहीं, बल्कि निवेश के तौर पर भी देख रहे हैं। साथ ही, युवाओं में सैफायर, पन्ना और रूबी जैसे रंगीन रत्नों की भी मांग बढ़ रही है।

Akshaya Tritiya 2026: कैशबैक से मेकिंग चार्ज में छूट तक, जानिए कौन-सा ज्वेलरी ब्रांड दे रहा सबसे तगड़ा ऑफर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।