Amazon से ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहकों के लगेगा झटका! बैंक डिस्काउंट पर देना होगा चार्ज

Amazon: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय बैंक डिस्काउंट का फायदा उठाने वाले ग्राहकों को झटका लग सकता है। Amazon ने 500 रुपये या उससे ज्यादा के बैंक डिस्काउंट ऑफर पर 49 रुपये का प्रोसेसिंग फीस लगा दी है। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग के करते समय डिस्काउंट ऑफर का मैक्सिमम फायदा उठाते हैं

अपडेटेड Mar 24, 2025 पर 12:53 PM
Story continues below Advertisement
Amazon: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय बैंक डिस्काउंट का फायदा उठाने वाले ग्राहकों को झटका लग सकता है।

Amazon: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय बैंक डिस्काउंट का फायदा उठाने वाले ग्राहकों को झटका लग सकता है। Amazon ने 500 रुपये या उससे ज्यादा के बैंक डिस्काउंट ऑफर पर 49 रुपये का प्रोसेसिंग फीस लगा दी है। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग के करते समय डिस्काउंट ऑफर का मैक्सिमम फायदा उठाते हैं, उनको नुकसान होगा। यहां जानिये पूरी डिटेल कि कितना और कब प्रोसेसिंग फीस लगेगी।

Amazon ने लगाया चार्ज

ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon ने 500 रुपये या अधिक की इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट (IBD) का फायदा उठाने वाले ग्राहकों के लिए 49 रुपये का प्रोसेसिंग फीस लागू कर दिया है। यह फीस कल से प्रभावी हो गया है और सभी ग्राहकों, प्राइम मेंबर्स सहित सभी पर लागू होगा। Amazon के इस कदम से ग्राहकों की कुल सेविंग पर असर पड़ेगा, जिससे ऑनलाइन शॉपिंग पैटर्न में बदलाव आ सकता है।


क्या है नई फीस?

500 रुपये या अधिक के बैंक डिस्काउंट पर 49 रुपये की एक्स्ट्रा फीस लगेगी। यह फीस नॉन-रिफंडेबल होगी, यानी ऑर्डर कैंसिल या रिटर्न होने पर भी इसे वापस नहीं किया जाएगा। यह बदलाव फ्लिपकार्ट की नीति के समान है, जो पहले से ऐसा फीस ले रहा है। Amazon का कहना है कि यह फीस बैंक छूट को मैनेज और प्रोसेस करने की लागत को कवर करने के लिए लिया जा रहा है।

छूट का फायदा लेने पर अब नहीं होगी ज्यादा सेविंग

यदि कोई ग्राहक 5,000 रुपये की खरीदारी पर 500 रुपये बैंक डिस्काउंट का फायदा उठाता है, तो अब उसे 4,549 रुपये का पेमेंट करना होगा, जबकि पहले यह अमाउंट 4,500 रुपये होता था।

छोटे बैंक डिस्काउंट पर कोई फीस नहीं

यदि बैंक छूट 500 रुपये से कम है, तो 49 रुपये का प्रोसेसिंग फीस नहीं लगेगा।

यह नीति सभी ग्राहकों पर लागू होगी, चाहे वे Amazon प्राइम मेंबर हों या नहीं।

ग्राहकों पर असर

Amazon की हेल्प सेंटर गाइडलाइन के अनुसार यह प्रोसेसिंग फीस किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। इस नई नीति के कारण ग्राहक छूट का अधिकतम फायदा लेने के लिए अपनी खरीदारी की रणनीति बदल सकते हैं। वे या तो छूट की लिमिट से नीचे की खरीदारी करेंगे या पेमेंट के अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे।

किन्हें यह फीस देना होगा?

वे ग्राहक जो 500 रुपये या अधिक का बैंक डिस्काउंट ले रहे हैं।

Amazon प्राइम मेंबर्स भी इस फीस से मुक्त नहीं हैं।

500 रुपये से कम छूट पर कोई एक्स्ट्रा फीस नहीं लगेगा।

HDFC Bank ने शुरू की डिप्लोमैट एफडी स्कीम, यहां जानिए इस स्कीम के बारे में हर जरूरी बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।