मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार में 2 हफ्तों की रैली थमी, डॉलर के मुकाबले रुपया भी हुआ कमजोर

25 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 501.73 अंक यानी 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 57,362.2 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 134.05 अंक यानी 0.77 फीसदी की टूटकर 17,153 के स्तर पर बंद हुआ है.

अपडेटेड Mar 28, 2022 पर 1:09 PM
बीते हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट देखने को मिली थी।

पिछले 2 हफ्तों की मजबूत रैली के बाद 25 मार्च 2022 को खत्म हुए हफ्ते में भारतीय बाजार कंसोलिडेशन के मूड में दिखे और अंत में कारोबारी हफ्ते की समाप्ति करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ हुई। बीते हफ्ते बाजार पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, रूस-यूक्रेन संकटऔर दूनिया के कुछ हिस्सो में कोविड के बढ़ते मामलों का असर देखने को मिला । हालांकि भारत में कोविड के कारण लगाए गए प्रतिबंधों के हटने से निवेशकों का सेटिमेंट सुधरता नजर आया।

25 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 501.73 अंक यानी 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 57,362.2 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 134.05 अंक यानी 0.77 फीसदी की टूटकर 17,153 के स्तर पर बंद हुआ है।

कल यानी 25 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में लॉर्ज कैप इंडेक्स 0.6 फीसदी टूटा। Marico, One 97 Communications (Paytm), Godrej Consumer Products, PB Fintech, Britannia Industries, Dabur India, Hindustan Unilever, Titan Company और Nestle में 6-9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं Adani Total Gas, Aurobindo Pharma, Vedanta, Hindalco Industries और Dr Reddy's Laboratories में 7-16 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।


बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स पर नजर डालें तो पिछले हफ्ते यह सपाट बंद हुआ। Goa Carbon, Tata Teleservices (Maharashtra), Brightcom Group, Ganesh Housing Corporation, Ashapura Minechem और Vishnu Chemical बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स के बेस्ट गेनर रहें । वहीं Dhanvarsha Finvest, Aptus Value Housing Finance India, Future Enterprises, Reliance Capital, MTAR Technologies और Take Solutions में 12-17 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

बीएसई मिडकैप इंडेक्स में भी पिछले हफ्ते सपाट कारोबार देखने को मिला। L&T Finance Holdings, Adani Power, Zee Entertainment Enterprises, Container Corporation of India सबसे बड़े गेनर में रहें। वहीं Max Financial Services, New India Assurance Company, Abbott India, Emami, Rajesh Exports और IDFC First Bank में गिरावट देखने को मिली।

25 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई पर Reliance Industries के मार्केट वॉल्यूम में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। उसके बाद ata Consultancy Services, ITC और Infosys का नंबर रहा। जबकि दूसरी तरफ HDFC Bank and Housing Development Finance Corporation के मार्केट वॉल्यूम में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

अलग-अलग सेक्टर नजर डालें तो निफ्टी मीडिया इंडेक्स में 7 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 5 फीसदी और ऑयल एंड गैस 3 फीसदी बढ़ा है। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी एफएमसीजी 3.4 फीसदी की गिरावट हुई । वहीं निफ्टी बैंक इंडेक्स 2.8 फीसदी टूटा।

पिछले हफ्ते भारतीय बाजारों में एफआईआई ने 5,344.39 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि डीआईआई ने 2,820.72 करोड़ रुपये क खरीदारी की। वहीं मार्च महीने में अब तक एफआईआई ने 46,961.57 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि डीआईआई ने 34,440.74 करोड़ रुपये की खरीदारी कर रही है।

बीते हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट देखने को मिली थी। 25 मार्च को समाप्त हफ्ते में डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे कमजोर होकर 76.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि 17 मार्च को रुपया 75.80 के स्तर पर बंद हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।