April 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे से अंबेडकर जयंती तक, जानें राज्यों में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday in April 2026: अप्रैल 2026 त्योहारों और छुट्टियों से भरा हुआ महीना है। देशभर में अलग-अलग धर्मों और राज्यों के कई बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। इन छुट्टियों की वजह से बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर कई दिनों तक बंद रहेंगे..

अपडेटेड Mar 31, 2026 पर 5:02 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday in April 2026: अप्रैल 2026 त्योहारों और छुट्टियों से भरा हुआ महीना है।

Bank Holiday in April 2026: अप्रैल 2026 त्योहारों और छुट्टियों से भरा हुआ महीना है। देशभर में अलग-अलग धर्मों और राज्यों के कई बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। इन छुट्टियों की वजह से बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर कई दिनों तक बंद रहेंगे, वहीं लोगों को घूमने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए लॉन्ग वीकेंड का भी मौका मिलेगा। इसलिए इस महीने में अपने जरूरी काम पहले से प्लान करना जरूरी है, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। यहां अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक।

अप्रैल 2026 में प्रमुख छुट्टियां

3 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे (पूरे भारत में)

4 अप्रैल (शनिवार) – ईस्टर सैटरडे (कुछ राज्यों में)


5 अप्रैल (रविवार) – ईस्टर संडे (कई राज्यों में)

5 अप्रैल (रविवार) – बाबू जगजीवन राम जयंती (आंध्र प्रदेश, तेलंगाना)

14 अप्रैल (मंगलवार)

बैसाखी (पंजाब, झारखंड, छत्तीसगढ़)

बिजू फेस्टिवल (त्रिपुरा)

डॉ. अंबेडकर जयंती (कई राज्यों में)

तमिल न्यू ईयर (तमिलनाडु, पुडुचेरी)

विषु (केरल)

14–20 अप्रैल – बोहाग बिहू (असम, अरुणाचल प्रदेश)

15 अप्रैल (बुधवार)

बंगाली नववर्ष (पश्चिम बंगाल)

हिमाचल दिवस (हिमाचल प्रदेश)

19 अप्रैल (रविवार) – परशुराम जयंती (कई राज्यों में)

20 अप्रैल (सोमवार) – बसवा जयंती (कर्नाटक)

21 अप्रैल (मंगलवार) – गरिया पूजा (त्रिपुरा)

अप्रैल 2026 में बैंक छुट्टियां

1 अप्रैल – सालाना अकाउंट क्लोजिंग (पूरे भारत में बैंक बंद)

3 अप्रैल – गुड फ्राइडे (अधिकांश राज्यों में बैंक बंद)

14 अप्रैल – अंबेडकर जयंती / बैसाखी / क्षेत्रीय नववर्ष (कई राज्यों में बैंक बंद)

15–16 अप्रैल – क्षेत्रीय त्योहारों के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद

20–21 अप्रैल – कुछ राज्यों में लोकल छुट्टियां

वीकेंड बैंक छुट्टियां (पूरे भारत में)

11 अप्रैल – दूसरा शनिवार

25 अप्रैल – चौथा शनिवार

सभी रविवार – साप्ताहिक अवकाश

दिल्ली जैसे शहरों में प्रमुख बैंक छुट्टियां

1 अप्रैल – सालाना क्लोजिंग

3 अप्रैल – गुड फ्राइडे

10 अप्रैल – राम नवमी

14 अप्रैल – अंबेडकर जयंती

21 अप्रैल – महावीर जयंती

11 और 25 अप्रैल – दूसरा और चौथा शनिवार

कुल मिलाकर अप्रैल 2026 में कई छुट्टियां पड़ रही हैं। ऐसे में बैंक या अन्य जरूरी काम समय से पहले निपटा लेना बेहतर रहेगा, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

RBI की छुट्टियों की लिस्ट

अप्रैल 2026 1 2 3 14 15 16 20 21
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी का कारण अप्रैल महीने की तारीख
बैंकों कों अपना फाइनेंशियल ईयर क्लोज करने के लिए ग्राहकों के लिए बंद होगा 1
पुण्य गुरुवार 2
गुड फ्रायडे 3
डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/ महाबिषुब संक्रांति/बीजू/बुइसु महोत्सव/तमिल नववर्ष दिवस/बोहाग बिहु/चेईराओबा/बैसाखी 14
बंगाली नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहु/ विशु/हिमाचल दिवस 15
बोहाग बिहु 16
बसव जयंती/अक्षय तृतीया 20
गरिया पूजा 21

8th Pay Commission: देहरादून में 24 अप्रैल को होगी 8वें वेतन आयोग की पहली बैठक, इन भत्तों पर होगी मीटिंग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।