Atal Pension Yojana: सरकार की छोटी बचत योजना अटल पेंशन योजना काफी फेमस है। इस योजना के तहत छोटा निवेश करके आप गारंटीड पेंशन पा सकते हैं। 5,000 रुपये प्रति माह की पेंशन पाने के लिए आपको अपनी कमाई से हर महीने इस योजना में केवल 210 रुपये का निवेश करना होगा। कम निवेश में अधिक पेंश को ध्यान में रखकर सरकार ने अटल पेंशन योजना को शुरू किया था। सरकार ने साल 2015-16 में अटल पेंशन योजना शुरू की थी।
