Get App

Atal Pension Yojana: हर महीने 210 रुपये निवेश करने पर मिलेगी 60,000 रुपये पेंशन, चेक करें डिटेल्स

Atal Pension Yojna: क्या आप भी रिटायरमेंट के बाद पैसे नहीं होने की बार से परेशान होते हैं? आप असंगठित सेक्टर में हैं जहां आपको रिटायमेंट के बाद पेंशन नहीं मिलने वाली है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ 210 रुपये हर महीना जमा कर रिटायरमेंट के बाद यानी 60 साल के बाद हर महीने अधिकतम 5,000 रुपये पेंशन पा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 16, 2023 पर 11:58 AM
Atal Pension Yojana: हर महीने 210 रुपये निवेश करने पर मिलेगी 60,000 रुपये पेंशन, चेक करें डिटेल्स
सिर्फ 210 रुपये हर महीना जमा कर रिटायरमेंट के बाद यानी 60 साल के बाद हर महीने अधिकतम 5,000 रुपये पेंशन पा सकते हैं।

Atal Pension Yojna: क्या आप भी रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम नहीं होने की बारे में सोचकर से परेशान होते हैं? आप असंगठित सेक्टर में हैं जहां आपको रिटायमेंट के बाद पेंशन नहीं मिलने वाली है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ 210 रुपये हर महीना जमा कर रिटायरमेंट के बाद यानी 60 साल के बाद हर महीने अधिकतम 5,000 रुपये पेंशन पा सकते हैं। सरकार की इस योजना का नाम अटल पेंशन योजना है जिसमें हर महीने गारंटी पेंशन मिलती है। इसमें आप अपनी निवेश की क्षमता और रिटायरमेंटके बाद मिलने वी पेंशन के आधार पर निवेश कर सकते हैं।

अटल पेंशन योजना क्या है?

सरकार बजट 2015-16 में अटल पेंशन योजना वृद्धावस्था में इनकम की सुरक्षा को देखते हुए लाई है। सरकार आम लोग खासकर जो असंगठित सेक्टर से जुड़े हैं, उन्हें ज्यादा से ज्यादा सेविंग करने के लिए प्रोत्साहित इस योजना के जरिये कर रही है। असंगठित सेक्टर से जुड़े लोगों को रिटायरमेंट के बाद इनकम न होने से जुडे जोखिम से बचाना भी है। यह योजना पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) चला रहा है।

हर महीना 5,000 रुपये मिलेगी पेंशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें