सिर्फ 210 रुपये महीने में जिंदगीभर पाएं 60,000 रुपये पेंशन, अटल पेंशन योजना का उठाएं फायदा

Atal Pension Yojna: क्या आप भी अपने लिए पेंशन प्लान तलाश रहे हैं जिसमें कम निवेश में ज्यादा पेंशन मिल सके। अगर आप भी असंगठित सेक्टर से जुड़े हुए हैं और अन्य किसी पेंशन योजना में निवेश नहीं किया है, तो सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं

अपडेटेड May 22, 2024 पर 12:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Atal Pension Yojna: क्या आप भी अपने लिए पेंशन प्लान तलाश रहे हैं जिसमें कम निवेश में ज्यादा पेंशन मिल सके।

Atal Pension Yojna: क्या आप भी अपने लिए पेंशन प्लान तलाश रहे हैं जिसमें कम निवेश में ज्यादा पेंशन मिल सके। अगर आप भी असंगठित सेक्टर से जुड़े हुए हैं और अन्य किसी पेंशन योजना में निवेश नहीं किया है, तो सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं। सरकार अटल पेंशन योजना चला रही है जिसमें असंगठित क्षेत्र से जुड़ा कोई भी कर्मचारी या कामगार पेंशन पा सकता है। अटल पेंशन योजना में 210 रुपये केनिवेश में 5,000 रुपये महीना पेंशन पा सकते हैं। यानी, आप सालना 60,000 रुपये पेंशन जीवनभर पा सकते हैं। आइए जानते हैं इस सरकारी योजना के फायदे।

सिर्फ 210 रुपये में मिलेगी 60000 रुपये पेंशन

सिर्फ 210 रुपये हर महीना जमा करके रिटायरमेंट के बाद यानी 60 साल के बाद हर महीने अधिकतम 5,000 रुपये पेंशन पा सकते हैं। सरकार की चलाई जा रही अटल पेंशन योजना गारंटी पेंशन मिलती है। नियमों के अनुसार अगर 18 साल की उम्र में अधिकतम 5 हजार रुपये मंथली पेंशन के लिए जुड़ते हैं तो आपको हर महीने 210 रुपये देने होंगे। अगर यही पैसा हर तीन महीने में देते हैं तो 626 रुपये और छह महीने में देने पर 1,239 रुपये देने होंगे। महीने में 1,000 रुपये पेंशन पाने के लिए अगर 18 साल की उम्र में निवेश करते हैं तो मासिक 42 रुपये देने होंगे।


अटल पेंशन योजना के फायदे

सरकार बजट 2015-16 में अटल पेंशन योजना वृद्धावस्था में इनकम की सुरक्षा को देखते हुए लाई। सरकार आम लोग खासकर जो असंगठित सेक्टर से जुड़े हैं, उन्हें ज्यादा से ज्यादा सेविंग करने के लिए प्रोत्साहित करती है। असंगठित सेक्टर से जुड़े लोगों को रिटायरमेंट के बाद इनकम न होने से जुडे जोखिम से बचाना भी है। यह योजना पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) चलाता है।

सालाना 60,000 रुपये मिलेगी पेंशन

अटल पेंशन योजना के तहत ग्राहकों को 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये महीना पेंशन हर महीने मिलती है। न्यूनतम पेंशन का लाभ पर भारत सरकार गारंटी देती है। केंद्र सरकार ग्राहक के योगदान का 50 प्रतिशत या 1,000 रुपये सालाना, जो भी कम हो का योगदान करती है। सरकारी योगदान उन लोगों को दिया जाता है जो किसी वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत नहीं आते हैं और टैक्सपेयर्स नहीं है। योजना के तहत 1,000, 2000, 3,000, 4,000 और 5,000 रुपये पेंशन मिलती है। निवेश भी पेंशन के अमाउंट पर निर्भर करता है। कम उम्र में जुड़ने पर ज्यादा फायदा मिलता है।

Home Loan के इंटरेस्ट पर क्या आप टैक्स-छूट का पूरा फायदा उठा रहे हैं? जानिए इस बारे में क्या है इनकम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।