Atal Pension Yojna: क्या आप भी अपने लिए पेंशन प्लान तलाश रहे हैं जिसमें कम निवेश में ज्यादा पेंशन मिल सके। अगर आप भी असंगठित सेक्टर से जुड़े हुए हैं और अन्य किसी पेंशन योजना में निवेश नहीं किया है, तो सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं। सरकार अटल पेंशन योजना चला रही है जिसमें असंगठित क्षेत्र से जुड़ा कोई भी कर्मचारी या कामगार पेंशन पा सकता है। अटल पेंशन योजना में 210 रुपये केनिवेश में 5,000 रुपये महीना पेंशन पा सकते हैं। यानी, आप सालना 60,000 रुपये पेंशन जीवनभर पा सकते हैं। आइए जानते हैं इस सरकारी योजना के फायदे।
