Credit Cards

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने रिवाइज किया Fixed Deposit पर ब्याज, चेक करें इंटरेस्ट रेट

FD Rates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के रेपो रेट घटाने के बाद से ही ज्यादातर बैंक Fixed Deposit की ब्याज दरों को घटा रहे हैं। अब इस गिनती में AU स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल हो गया है। AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आज 10 मार्च 2025 से 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों को घटा दिया है

अपडेटेड Mar 10, 2025 पर 9:04 PM
Story continues below Advertisement
FD Rates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के रेपो रेट घटाने के बाद से ही ज्यादातर बैंक Fixed Deposit की ब्याज दरों को घटा रहे हैं।

FD Rates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के रेपो रेट घटाने के बाद से ही ज्यादातर बैंक Fixed Deposit की ब्याज दरों को घटा रहे हैं। अब इस गिनती में AU स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल हो गया है। AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आज 10 मार्च 2025 से 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों को घटा दिया है।

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार अब सामान्य नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 8% और सीनियर सिटीजन के लिए 8.50% होगी। इससे पहले बैंक ने 20 जनवरी 2025 को एफडी ब्याज दरों में रिवीजन किया था। अब बैंक ने 18 महीने वाली एफडी पर ब्याज दरों में कमी की है। सामान्य नागरिकों के लिए यह दर 8.10% फीसदी से घटाकर 8% और सीनियर सिटीजन के लिए 8.60% से घटाकर 8.50% कर दी गई है।

AU ग्रीन फिक्स्ड डिपॉजिट पर नई ब्याज दरें – 10 मार्च 2025 से लागू


AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने Planet First - AU Green Fixed Deposit की नई ब्याज दरें जारी कर दी हैं। ये नई दरें आज 10 मार्च 2025 से लागू हैं। यहां नीचे सामान्य नागरिकों को एफडी पर मिलने वाली ब्याज दर के बारे में बताया गया है। ये हैं नई दरें।

7 दिन से 1 महीने 15 दिन तक – 3.75%

1 महीने 16 दिन से 3 महीने तक – 5.50%

3 महीने 1 दिन से 6 महीने तक – 6.00% (एनुअलाइज्ड रेट: 6.14%)

6 महीने 1 दिन से 12 महीने तक – 7.25% (एनुअलाइज्ड रेट: 7.45%)

12 महीने 1 दिन से 15 महीने तक – 7.85% (एनुअलाइज्ड रेट: 8.08%)

15 महीने 1 दिन से 18 महीने से कम – 7.50% (एनुअलाइज्ड रेट: 7.71%)

18 महीने – 8.00% (एनुअलाइज्ड रेट: 8.24%)

18 महीने 1 दिन से 24 महीने तक – 7.75% (एनुअलाइज्ड रेट: 7.98%)

24 महीने 1 दिन से 36 महीने तक – 7.50% (एनुअलाइज्ड रेट: 7.71%)

36 महीने 1 दिन से 45 महीने तक – 7.50% (एनुअलाइज्ड रेट: 7.71%)

45 महीने 1 दिन से 60 महीने से कम – 7.25% (एनुअलाइज्ड रेट: 7.45%)

60 महीने से 120 महीने तक – 7.25% (एनुअलाइज्ड रेट: 7.45%)

सीनियर सिटीजन के लिए AU ग्रीन फिक्स्ड डिपॉजिट पर नई ब्याज दरें सीनियर सिटीजन के लिए

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने Planet First - AU Green Fixed Deposit पर सीनियर सिटीजन के लिए नई ब्याज दरें जारी की हैं, जो 10 मार्च 2025 से लागू हैं। ये दरें उन निवेशकों पर लागू होंगी, जो 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करेंगे।

7 दिन से 1 महीने 15 दिन – 4.25%

1 महीने 16 दिन से 3 महीने – 6.00%

3 महीने 1 दिन से 6 महीने – 6.50% (एनुअलाइज्ड रेट: 6.66%)

6 महीने 1 दिन से 12 महीने – 7.75% (एनुअलाइज्ड रेट: 7.98%)

12 महीने 1 दिन से 15 महीने – 8.35% (एनुअलाइज्ड रेट: 8.62%)

15 महीने 1 दिन से 18 महीने से कम – 8.00% (एनुअलाइज्ड रेट: 8.24%)

18 महीने – 8.50% (एनुअलाइज्ड रेट: 8.77%)

18 महीने 1 दिन से 24 महीने – 8.25% (एनुअलाइज्ड रेट: 8.51%)

24 महीने 1 दिन से 36 महीने – 8.00% (एनुअलाइज्ड रेट: 8.24%)

36 महीने 1 दिन से 45 महीने – 8.00% (एनुअलाइज्ड रेट: 8.24%)

45 महीने 1 दिन से 60 महीने से कम – 7.75% (एनुअलाइज्ड रेट: 7.98%)

60 महीने से 120 महीने – 7.75% (एनुअलाइज्ड रेट: 7.98%)

7th Pay Commission: बुधवार को 2 फीसदी बढ़ेगा DA, सरकार करेगी 12 मार्च को ऐलान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।