AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, FD पर मिलेगा 7.75% तक रिटर्न

AU Small Finance Bank FD Interest Rate: अगर आप FD या सेविंग अकाउंट में पैसा रखने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे अब आपकी सेविंग्स पर पहले से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है

अपडेटेड Apr 24, 2026 पर 2:53 PM
Story continues below Advertisement
AU Small Finance Bank: AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है।

AU Small Finance Bank FD Interest Rate: अगर आप FD या सेविंग अकाउंट में पैसा रखने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे अब आपकी सेविंग्स पर पहले से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है। नई दरें 23 अप्रैल से लागू हो चुकी हैं। इंटरेस्ट बढ़ने का फायदा नए के साथ-साथ पुराने ग्राहकों को भी मिलेगा।

FD पर मिलेगा इतना इंटरेस्ट

बैंक के अनुसार सीनियर सिटीजन को अब FD पर अधिकतम 7.75% सालाना ब्याज मिलेगा, जबकि आम ग्राहकों के लिए यह दर 7.25% तक है। वहीं सेविंग अकाउंट पर भी ब्याज बढ़ाकर 6.75% तक कर दिया गया है। इसका मतलब है कि सेविंग अकाउंट में पैसा रखने पर भी ग्राहकों को बेहतर कमाई का मौका मिलेगा।


किस पीरियड में मिलेगा ज्यादा फायदा?

बैंक की नई दरों के मुताबिक 30 से 36 महीने की पीरियड वाली FD पर सबसे ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। इस पीरियड में आम ग्राहकों को 7.25% और सीनियर सिटीजन को 7.75% तक रिटर्न मिल सकता है। इसके अलावा 12 से 15 महीने की FD पर भी 7% से ज्यादा ब्याज मिल रहा है।

कम पीरियड वाली FD पर ब्याज दर थोड़ी कम है। जैसे 7 दिन से 1 महीने तक की FD पर करीब 3.50% और 3 से 6 महीने की FD पर लगभग 5.25% तक ब्याज मिलेगा। इसी तरह लंबी पीरियड यानी 5 साल तक की FD पर ब्याज दर करीब 6.75% के आसपास रखी गई है।

किसे मिलेगा फायदा?

बैंक ने साफ किया है कि ये नई दरें नए और मौजूदा दोनों तरह के ग्राहकों पर लागू होंगी। ग्राहक इन स्कीम्स का फायदा बैंक की ब्रांच या डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए उठा सकते हैं। अगर आप सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। बढ़ी हुई ब्याज दरों के साथ FD और RD सीनियर सिटीजन के लिए पहले से ज्यादा फायदेमंद बन गई हैं।

Wealth Report 2026: दुनिया के सबसे अमीर लोगों में अमेरिका नंबर 1, भारत बहुत नहीं है पीछे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।