Wealth Report 2026: दुनिया के सबसे अमीर लोगों में अमेरिका नंबर 1, भारत बहुत नहीं है पीछे

दुनिया में सबसे ज्यादा अमीर लोग किस देश में रहते हैं? पहला जबाव आएगा अमेरिका। लेकिन भारत भी पीछे नहीं है। भारत में अमीरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और अब देश दुनिया के टॉप रिच देशों की लिस्ट में मजबूत जगह बना चुका है

अपडेटेड Apr 24, 2026 पर 11:55 AM
Story continues below Advertisement
दुनिया में सबसे ज्यादा अमीर लोग किस देश में रहते हैं? पहला जबाव आएगा अमेरिका। लेकिन भारत भी पीछे नहीं है।

दुनिया में सबसे ज्यादा अमीर लोग किस देश में रहते हैं? पहला जबाव आएगा अमेरिका। लेकिन भारत भी पीछे नहीं है। भारत में अमीरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और अब देश दुनिया के टॉप रिच देशों की लिस्ट में मजबूत जगह बना चुका है। नाइट फ्रैंक वेल्थ रिपोर्ट 2026 के अनुसार भारत अल्ट्रा-रिच लोगों की संख्या के मामले में छठे स्थान पर पहुंच गया है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका अभी भी अल्ट्रा-रिच लोगों का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। यहां 30 मिलियन डॉलर करीब 250 करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति वाले 2.5 लाख से अधिक लोग रहते हैं, जो बाकी देशों से काफी आगे है।

अमेरिका सबसे आगे, चीन दूसरे नंबर पर

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में 2,51,352 अल्ट्रा-हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (UHNWIs) हैं। इसके बाद चीन दूसरे स्थान पर है, जहां ऐसे लोगों की संख्या 1,21,677 है। यूरोप के देश भी इस लिस्ट में मजबूत स्थिति में हैं। जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।


भारत छठे स्थान पर, तेजी से बढ़ रहा है

भारत इस सूची में छठे नंबर पर है, जहां करीब 19,877 अल्ट्रा-रिच लोग हैं। खास बात यह है कि भारत में अमीरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 2021 में यह संख्या करीब 12,000 थी, जो अब बढ़कर लगभग 20,000 के करीब पहुंच गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 2031 तक यह संख्या 25,000 से ज्यादा हो सकती है।

दुनिया में तेजी से बढ़ रहे हैं अमीर लोग

रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया भर में अमीरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 2021 में जहां ऐसे लोगों की संख्या 5.5 लाख थी, वहीं 2026 तक यह बढ़कर 7.1 लाख से ज्यादा हो गई है। यानी हर दिन औसतन 89 नए लोग इस अमीरों की केटेगरी में शामिल हो रहे हैं।

यूरोप की मजबूत मौजूदगी

यूरोप के कई देश भी टॉप 10 में शामिल हैं, जैसे जर्मनी, यूके, फ्रांस, स्विट्जरलैंड और इटली। इन देशों में मजबूत आर्थिक सिस्टम और लंबे समय से बने वेल्थ सेंटर इसकी बड़ी वजह हैं, हालांकि इनकी ग्रोथ कुछ उभरते देशों से धीमी है।

क्यों बढ़ रहे हैं भारत में अमीर लोग?

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में टेक्नोलॉजी, शेयर बाजार और स्टार्टअप सेक्टर के तेजी से बढ़ने के कारण अमीरों की संख्या में तेजी आई है। देश की इकोनॉमी में हो रहा विस्तार भी इसमें अहम भूमिका निभा रहा है।

2026 में सबसे ज्यादा अल्ट्रा-रिच आबादी वाले टॉप 10 देश

संयुक्त राज्य अमेरिका – 2,51,352

चीन – 1,21,677

जर्मनी – 38,215

यूनाइटेड किंगडम – 27,876

फ्रांस – 21,518

भारत – 19,877

जापान – 18,914

स्विट्जरलैंड – 17,692

ऑस्ट्रेलिया – 16,460

इटली – 15,433

सोर्स: नाइट फ्रैंक वेल्थ रिपोर्ट 2026

Gold Price Today: सोने में चार हफ्तों की तेजी पर ब्रेक, इस हफ्ते 3.5 % फिसला गोल्ड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।