Get App

ये बैंक FD पर दे रहा 8.50% और सेविंग अकाउंट पर 7.50% का इंटरेस्ट, चेक करें डिटेल्स

FD Rate: AU Small Finance Bank (SFB) ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट पर भी ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ये नई दरें 12 दिसंबर 2022 से लागू हो चुकी हैं। बैंक अब ग्राहकों को 7 दिनों से 10 साल की एफडी ऑफर कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 14, 2022 पर 11:50 AM
ये बैंक FD पर दे रहा 8.50% और सेविंग अकाउंट पर 7.50% का इंटरेस्ट, चेक करें डिटेल्स
AU Small Finance Bank (SFB) ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है।

FD Rate: AU Small Finance Bank (SFB) ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट पर भी ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ये नई दरें 12 दिसंबर 2022 से लागू हो चुकी हैं। बैंक अब ग्राहकों को 7 दिनों से 10 साल की एफडी ऑफर कर रहा है। AU Small Finance बैंक एफडी पर 3.75% से 7.20% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। सेविंग अकाउंट में रिटेल निवेशकों को अधिकतम 7.25% का ब्याज दिया जा रहा है।

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक - FD Rates

बैंक 7 दिन से 1 महीने और 15 दिन की एफडी पर 3.75 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। 1 महीना से लेकर 3 महीने की एफडी पर 4.25 फीसदी, 3 महीना 1 दिन से लेकर 6 महीन की एफडी पर 5 फीसदी का ब्याज दे रहा है। 6 महीना 1 दिन से लेकर 12 महीने की एफडी पर 6.10 फीसदी का ब्याज दे रह है। 12 महीने से 15 महीने की एफडी पर 7.35 फीसदी का ब्याज दे रहा है। 15 महीने से लेकर 24 महीनेकी एफडी पर 7.20 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। बैंक 24 महीने की एफडी र 7.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है। 45 महीने से लेकर 120 महीने की एफडी पर 7.20 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक सीनियर सिटीजन को अधिकतम 8.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

AU Small Finance बैंक एफडी पर 3.75% से 7.98% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें