Axis Bank FD Rates: एक्सिस बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एपडी पर ब्याज को बढ़ा दिया है। Axis Bank ने FD पर ब्याज में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की है। ये नई ब्याज दरें आज 10 मार्च 2023 से लागू हो गई हैं। एक्सिस बैंक ने कुछ दिन पहले ही ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी। आरबीआई के महंगाई को नियंत्रित करने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद ज्यातर बैंकों ने एफडी पर ब्याज बढ़ाया है।
