Axis Bank ने बढ़ाई MCLR, बढ़ जाएगी होम, कार और पर्सनल लोन की EMI

देश के प्रमुख प्राइवेट सेक्टर बैंक में से एक एक्सिस बैंक ने लोन की ब्याज दरें यानी MCLR रेट बढ़ा दी हैं

अपडेटेड May 18, 2022 पर 5:46 PM
एक्सिस बैंक ने MCLR रेट 35 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दी है।

Axis Bank MCLR Rate Hike: देश के प्रमुख प्राइवेट सेक्टर बैंक में से एक एक्सिस बैंक ने लोन की ब्याज दरें यानी MCLR रेट बढ़ा दी हैं। आज 18 मई को जारी नोटिफिकेशन में बैंक ने कहा कि मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लैंडिंग रेट (MCLR) को बढ़ा दिया है। MCLR रेट के जरिए ही सभी तरह के लोन जैसे होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन आदि की ब्याज दरें तय होती हैं। एक्सिस बैंक ने MCLR रेट 35 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दी है। ये नई दरें आज से लागू हो चुकी हैं। यानी अब एक्सिस बैंक का लोन 0.35 फीसदी महंगा हो जाएगा।

महंगे होंगे सभी तरह के लोन

MCLR के नये रेट के मुबाबिक एक्सिस बैंक का ओवरनाइट और एक महीने के लोन का MCLR रेट अब 7.55 प्रतिशत हो गया है। इससे पहले यह दर 7.20 फीसदी थी। तीन महीने के लिए एमसीएलआर को 7.30 फीसदी से बढ़ाकर 7.65 फीसदी कर दिया गया है, जबकि छह महीने के लिए एक्सिस बैंक की MCLR दर 7.35 फीसदी से बढ़ाकर 7.70 फीसदी हो गया है। एक साल के लिए MCLR को 7.40 फीसदी से बढ़ाकर 7.75 फीसदी कर दिया गया है। दो साल के लिए MCLR 7.50 फीसदी से बढ़कर 7.85 फीसदी हो गया है। तीन साल के लिए MCLR रेट 7.55 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.90 प्रतिशत हो गया है।


एक्सिस बैंक की वेबसाइट के अनुसार 18 मई 2022 से नई दरें लागू होंगी।

ओवरनाइट: पुरानी दर - 7.20 प्रतिशत, नई दर - 7.55 प्रतिशत

एक महीना: पुरानी दर - 7.20 प्रतिशत, नई दर - 7.55 प्रतिशत

तीन महीने: पुरानी दर - 7.30 फीसदी, नई दर - 7.65 प्रतिशत

6 महीने: पुरानी दर - 7.35 प्रतिशत, नई दर 7.70 प्रतिशत

एक साल: पुरानी दर - 7.40 प्रतिशत, नई दर 7.75 प्रतिशत

दो साल: पुरानी दर - 7.50 फीसदी, नई दर 7.85 प्रतिशत

तीन साल: पुरानी दर - 7.55 फीसदी, नई दर 7.90 प्रतिशत

इन बैंकों ने महंगा किया लोन

RBI के दरों में बढ़ोतरी के बाद कई बैंकों और वित्तीय संस्थाएं अपनी ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी कर रही हैं। इसके बाद एसबीआई, पीएनबी हाउसिंग और कई बैंकों ने रेट में  बढ़ोतरी शुरू कर दी।

Network18 Exclusive: मंत्रियों के समूह ने ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और रेस कोर्स पर 28% GST की सिफारिश की

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।