Axis Bank FD Rates: एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने बजट के बाद FD की ब्याज दरों में रिवीजन कर दिया है। एक्सिस बैंक ने इस बार 18 महीने से 2 साल की एफडी पर 0.10 फीसदी का ब्याज बढ़ाया है। बैंक इस एफडी पर 7.10 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा था जिसे बढ़ाकर 7.20 फीसदी कर दिया गया है। ये नई ब्याज दरें आज 5 फरवरी 2024 से लागू हो गई है। बैंक अभी अपने सामान्य ग्राहकों को 3 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। एक्सिस बैंक सामान्य ग्राहकों को नए रिवीजन के बाद 3 फीसदी से लेकर 7.10 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 3.50 फीसदी से लेकर 7.60 फीसदी का ब्याज दे रह रहा है। एक्सिस बैंक की अधिकतम ब्याज दर एफडी पर 7.75 फीसदी है।
