Get App

Airtel 249 Recharge Plan Closed: Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर, आज रात से बंद हो जाएगा 249 रुपये वाला रीचार्ज प्लान

Airtel 249 Recharge Plan Closed: अगर आप Airtel यूजर्स हैं तो यह खबर आपके लिए हैं, दरअसल कंपनी ने अपना सस्ता Truly Unlimited प्लान बंद करने का फैसला किया है। यह प्लान आज रात 12 बजे से कंपनी की वेबसाइट से भी हटा दिया जाएगा। कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो से इस प्लान को रिमूव करने का फैसला ले लिया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 20, 2025 पर 9:28 AM
Airtel 249 Recharge Plan Closed: Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर, आज रात से बंद हो जाएगा 249 रुपये वाला रीचार्ज प्लान
आज रात से बंद हो जाएगा Airtel का 249 रुपये वाला रीचार्ज प्लान

Airtel 249 Recharge Plan Closed: अगर आप Airtel यूजर्स हैं तो यह खबर आपके लिए हैं, दरअसल कंपनी ने अपना सस्ता Truly Unlimited प्लान बंद करने का फैसला किया है। यह प्लान आज रात 12 बजे से कंपनी की वेबसाइट से भी हटा दिया जाएगा। कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो से इस प्लान को रिमूव करने का फैसला ले लिया है। अगर आप Airtel ग्राहक हैं और कंपनी के सस्ते रिचार्ज प्लान अपने नंबर पर एक्टिवेट कराते थे, तो आपके पास अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं। यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा जैसे बेनेफिट्स प्रोवाइड करता था। अब आइए आपको बताते हैं Airtel के प्लान से जुड़ी डिटेल्स।

Airtel ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी दी है कि वह अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो से 249 रुपये वाला प्लान हटा रही है। यह प्लान कंपनी के Truly Unlimited पैक्स में से एक था, जिसे खासकर कम बजट वाले ग्राहकों के बीच काफी पसंद किया जाता था। इसमें यूजर्स को डेटा, कॉलिंग और SMS जैसे बेसिक फायदे मिलते थे।

आज से 249 रुपये वाला प्लान हो जाएगा बंद

कंपनी की वेबसाइट पर इस प्लान को 'Product Closing Tonight' टैग के साथ दिखाया जा रहा है। साइट के मुताबिक, 20 अगस्त 2025 की रात 12 बजे के बाद यह प्लान वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं होगा।

स्ट्रेटजी बदल रही हैं कंपनियां

सब समाचार

+ और भी पढ़ें