Bajaj Finance Ltd Fixed Deposit Interest Rate: बजाज फाइनेंस लिमिटेड एक गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (NBFC) ने नई 39 महीने की स्पेशल FD की शुरु की है। ये दरें कल मंगलवार से लागू हो चुकी हैं। अब सीनियर सिटीजन को 7.85% का ब्याज मिलेगा। वहीं, आम लोगों को एफडी पर अधिकतम 7.60 फीसदी का ब्याज मिलेगा। हालांकि, सीनियर सिटीजन को सबसे अधिक ब्याज 44 महीने की एफडी पर मिल रहा है। उन्हें इस पर 7.95 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। आम लोगों को 44 महीने की एफडी पर 7.70 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। 12 से 23 महीने की एफडी पर 6.80% ब्याज मिलेगा, जबकि 15 महीने की विशेष FD पर 6.95% का ब्याज आम लोगों को मिलेगा।
सीनियर सिटीजन को 12-23 महीने की FD पर 7.05% ब्याज मिलेगा, जबकि 15 महीने की विशेष FD पर 7.20% वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज मिलेगा। कंपनी आपको 12 से 60 महीने की FD खोलने का ऑफर भी दे रही है। बजाज फाइनेंस के फिक्सड डिपॉजिट एंड इन्वेस्टमेंट कार्यकारी वाइस प्रेसिडेंट सचिन सिक्का ने कहा कि हम पहले 6 महीने में एक बार दरों में बदलाव करते थे, लेकिन हमने इस साल हमने जल्दी रिवाइज किया है। ये बढ़ोतरी आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के कारण किया गया है। अभी 39 महीने की एफडी पर 25 आधार अंकों यानी 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
आम लोगों को इतना मिल रहा है FD पर ब्याज
Fixed Deposit Interest Rate: बजाज फाइनेंस की आम लोगों के लिए एफडी पर नई दरें।
सीनियर सिटीजन को बजाज फाइनेंस इतना दे रहा है FD पर ब्याज
Fixed Deposit Interest Rate: बजाज फाइनेंस सीनियर सिटीजन को इतना दे रहा है ब्याज।
बजाज फाइनेंस के पास हैं इतने डिपॉजिटर्स
बजाज फाइनेंस के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट का औसत टिकट साइज 3.5 लाख प्रति जमाकर्ता है। कंपनी के पास 10 लाख से अधिक एफडी के साथ 4.25 लाख जमाकर्ताओं का बेस है। कंपनी अपने एफडी धारकों को फाइनेंशियल प्रोडक्ट क्रॉस-सेल भी कर सकती है।