Special FD: यहां 44 महीने की एफडी पर मिल रहा है 8.1% का ब्याज, चेक करें डिटेल्स

44 Months Special FD Rate: बजाज फाइनेंस लिमिटेड एक गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (NBFC) है जो 44 महीने की स्पेशल एफडी ग्राहकों को ऑफर कर रही है। बजाज फाइनेंस 44 महीने की एफडी पर 8.10 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है

अपडेटेड Jan 24, 2023 पर 10:20 AM
बजाज फाइनेंस 44 महीने की एफडी पर 8.10 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।

Bajaj Finance Ltd 44 Months FD Rate: बजाज फाइनेंस लिमिटेड एक गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (NBFC) है जो 44 महीने की स्पेशल एफडी ग्राहकों को ऑफर कर रही है। बजाज फाइनेंस 44 महीने की एफडी पर 8.10 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये नई दरें 20 जनवरी से लागू हो चुकी है। अन्य केटेगरी और टेन्योर वाली एफडी पर अधिकतम 7.85 फीदी का ब्याज दिया जा रहा है।

बजाज फाइनेंस की 44 महीने की स्पेशल एफडी

बजाज फाइनेंस 44 महीने की स्पेशल एफडी पर 8.1 फीसदी का ब्याज दे रहा है। NBFC बजाज फाइनेंस ने हाल में अपनी इस एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। बजाज फाइनेंस 15 महीने, 18 महीने, 22 महीने, 30 महीने, 39 महीने और 44 महीने की स्पेशल एफडी ग्राहकों को ऑफर कर रही है। यहां आपको बैंकों की तुलना में थोड़ा ज्यादा ब्याज मिल रहा है।


सीनियर सिटीजन को मिलेंगी ये नई दरें

सीनियर सिटीजन को 12-23 महीने की FD पर 7.05% ब्याज मिल रहा है। 15 महीने की FD पर 7.20% ब्याज सीनियर सिटीजन को मिल रहा है। बजाज फाइनेंस ने RBI के ब्याज बढ़ाने के बाद अपनी एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। कंपनी के साथ 4.25 ग्राहक एफडी के जरिये जुड़े हुए हैं।

बजाज फाइनेंस की अन्य FD पर इतना मिल रहा है ब्याज

बजाज फाइनेंस 12 से 23 महीने की एफडी पर 6.80% ब्याज दे रहा है। साथ ही 15 महीने की स्पेशल FD पर 6.95% का ब्याज आम लोगों को ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा बजाज फाइनेंस 39 महीने की FD भी दे रहा है। 39 महीने की इस एफडी पर सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7.85% का ब्याज मिल रहा है। इसी 39 महीने की एफड पर आम लोगों को 7.60 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

 

इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स इंट्राडे में कर सकते हैं दमदार कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।