Get App

Bandhan Mutual Fund ने लॉन्च किया कॉन्ट्रा फंड, निवेश से पहले जानिए इस फंड की खास बातें

कंट्रेरियन या कॉन्ट्रा फंड्स का लंबी अवधि का औसत रिटर्न आम तौर पर 14 से 18 फीसदी रहता है। उदाहरण के लिए SBI Contra Fund ने शुरुआत से अब तक 15-18 फीसदी के बीच रिटर्न दिया है। निवेश की यह स्ट्रेटेजी उन निवेशकों के लिए फायदेमंद है, जो लंबी अवधि के लिहाज से निवेश करते हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Aug 06, 2026 पर 4:18 PM
Bandhan Mutual Fund ने लॉन्च किया कॉन्ट्रा फंड, निवेश से पहले जानिए इस फंड की खास बातें
Bandhan Contra Fund का न्यू फंड ऑफर (NFO) 10 अगस्त को खुलेगा।

बंधन म्यूचु्अल फंड ने एक नया फंड लॉन्च किया है। इसका नाम बंधन कॉन्ट्रा फंड है। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो मजबूत फंडामेंटल्स वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश के लिए कंट्रेरियन इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी का इस्तेमाल करेगी। यह निवेश की एक अलग स्ट्रेटेजी है।

10 अगस्त को खुलेगा यह एनएफओ

Bandhan Contra Fund का न्यू फंड ऑफर (NFO) 10 अगस्त को खुलेगा। यह 24 अगस्त को बंद हो जाएगा। कंट्रेरियन इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी में उन कंपनियों के शेयरों में निवेश किया जाता है, जिनके अच्छे प्रदर्शन का भरोसा मार्केट को नहीं होता है। इस एप्रोच के साथ यह स्कीम उन कंपनियों के शेयरों की पहचान करेगी, जिनमें लंबी अवधि में ग्रोथ की अच्छी संभावना है, लेकिन शेयर की कीमतें कम चल रही हैं।

लंबी अवधि के निवेश के लिए फायदेमंद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें