Bank Holidays: ज्यादातर लोगों के मन में है सवाल है कि आज ज्यादातर राज्यों में स्कूल बंद हैं, तो क्या बैंक भी बंद रहेंगे? आपको बता दें कि आज बुधवार को बैंक बंद होंगे या नहीं। आज श्री गुरु गोबिंद सिंहजी जन्मदिन के कारण चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा आज बैंक तमिलनाडु में भी बंद रहेंगे।
जनवरी के बचे 15 दिनों में से 9 दिन बंद रहेंगे बैंक
साल 2015 में भारतीय रिजर्व बैंक ने साल की शुरुआत में ही छुट्टियों का ऐलान कर दिया था। अब जनवरी के बचे करीब 15 दिनों में से बैंक 9 दिन बंद रहने वाले हैं। बैंक सभी राज्यों में एक साथ बंद नहीं रहने वाले हैं। हर एक राज्य अपनी छुट्टियों की लिस्ट के हिसाब से बंद होंगे। जैसे आज बैंक सिर्फ चंडीगढ़ और तमिलनाडु में ही बंद है।
ये है जनवरी 2024 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
17 जनवरी (बुधवार)- उझावर थिरुनल/श्री गुरु गोबिंद सिंह जी जन्मदिन के कारण चंडीगढ़ और तमिलनाडु में बैंक बंद रहेंगे।
22 जनवरी (सोमवार)- इमोइनु इरतपा- मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
23 जनवरी (मंगलवार)- गान-नगाई- मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
25 जनवरी (गुरुवार)- थाई पूसम/मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिन- तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश को बैंक बंद रहेंगे।
26 जनवरी (शुक्रवार)- त्रिपुरा, उत्तराखंड, बंगाल में बैंक बंद नहीं हैं। बाकी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
27 जनवरी को चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।
28 जनवरी को रविवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी।