मई में बढ़कर आएगी बैंक कर्मचारियों की सैलरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिये पूरा कैलकुलेशन

बैंक कर्माचरियो की सैलरी मई में बढ़कर आने वाली है। सरकार ने बैंक कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्माचरियों के लिए डीए बढ़ाया था। अब बैंक कर्मचारियों की मई से जुलाई 2026 तिमाही की सैलरी थोड़ी बढ़कर आने वाली है

अपडेटेड May 04, 2026 पर 12:13 PM
बैंक कर्माचरियो की सैलरी मई में बढ़कर आने वाली है।

बैंक कर्माचरियो की सैलरी मई में बढ़कर आने वाली है। सरकार ने बैंक कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्माचरियों के लिए डीए बढ़ाया था। अब बैंक कर्मचारियों की मई से जुलाई 2026 तिमाही की सैलरी थोड़ी बढ़कर आने वाली है। सरकार ने बैंक कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 25 फीसदी से बढ़ाकर 25.70 फीसदी कर दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ते में 0.70 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।

बढ़ गया बैंक कर्माचरियों का DA

नया DA अब 25.70 प्रतिशत हो गया है, जो पहले 25 प्रतिशत था। यानी इसमें 0.70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह बदलाव साल 2026 के पहले तीन महीनों के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आधार पर किया गया है। DA बेसिक सैलरी पर तय होता है, इसलिए इसका सीधा असर कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी पर पड़ता है।


इतनी बढ़ जाएगी बैंक कर्मचारियों की सैलरी

अगर अलग-अलग सैलरी स्तर की बात करें, तो इसका असर साफ दिखता है। स्केल I के स्टेज 1 पर, जहां बेसिक सैलरी 48,480 रुपये है, वहां DA करीब 435 रुपये बढ़कर 15,979 रुपये हो गया है। इसी तरह स्टेज 10 पर, 67,160 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को हर महीने लगभग 601 रुपये का फायदा होगा।

स्टेज 15 तक ये होगी कर्मचारियों की सैलरी

स्टेज 15 पर 80,560 रुपये बेसिक सैलरी पाने वालों की सैलरी में करीब 719 रुपये का इजाफा होगा। वहीं स्टेज 20 पर 93,960 रुपये बेसिक वाले कर्मचारियों को लगभग 838 रुपये ज्यादा मिलेंगे। सबसे ऊंचे स्तर यानी स्टेज 25 पर 1,08,260 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को हर महीने करीब 965 रुपये की बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा।

केंद्र सरकार पहले ही बढ़ा चुकी है DA

हालांकि, यह बढ़ोतरी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के मुकाबले कम है। हाल ही में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों का DA 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया था, यानी 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी। इसके मुकाबले बैंक कर्मचारियों का DA बढ़ना थोड़ा कम जरूर है, लेकिन फिर भी उनकी आमदनी में इजाफा करेगा।

Loan लेने की सोच रहे हैं? बस यह एक नियम आपको कर्ज के जाल में फंसने से बचा सकता है!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।