SBI vs ICICI vs PNB Fixed Deposit Interest rate: भारत सहित दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों ने सख्त मौद्रिक नीति को अपनाया है। इसके कारण लोन महंगे हो रहे हैं और FD पर ब्याज बढ़ रहा है। हाल में ही एचडीएफसी बैंक, पीएनबी, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई सहित कई बैंकों ने Fixed Deposit (FD) पर ब्याज बढ़ाया है। जून में आरबीआई ने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले मई में RBI ने रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया था। यहां आपको भारतीय स्टेट बैंक (SBI), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर मिल रहे ब्याज के बारे में बता रहे हैं।
