FD करने का प्लान बना रहे हैं? सीनियर सिटीजंस को ये बैंक दे रहे सबसे ज्यादा इंटरेस्ट

बैंक फिलहाल 6 फीसदी से लेकर 8.5 फीसदी तक का इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं। इंटरेस्ट रेट में मामूली फर्क भी लंबी अवधि में बड़ा असर डालता है। शेयरों में निवेश से निराश इनवेस्टर्स के लिए यह एफडी बुक करने का सही समय है

अपडेटेड Jun 20, 2026 पर 11:50 AM
ध्यान में रखना जरूरी है कि एफडी पर मिलने वाला इंटरेस्ट रेट टैक्स के दायरे में आता है।

अगर आप सीनियर सिटीजंस हैं और एफडी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह अच्छा मौका है। बैंक फिलहाल 6 फीसदी से लेकर 8.5 फीसदी तक का इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं। इंटरेस्ट रेट में मामूली फर्क भी लंबी अवधि में बड़ा असर डालता है। शेयरों में निवेश से निराश इनवेस्टर्स के लिए यह एफडी बुक करने का सही समय है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सीनियर सिटीजंस को अपना कुछ पैसा एफडी में जरूर रखना चाहिए।

स्मॉल फाइनेंस बैंक में 8.5 फीसदी तक इंटरेस्ट रेट्स

स्मॉल फाइनेंस बैंक आम तौर पर सीनियर सिटीजंस को एफडी पर ज्यादा इंटरेस्ट रेट ऑफर करते हैं। इन बैंकों में 1 से 10 साल तक के लिए एफडी किया जा सकता है। अभी Equitas Small Finance Bank एफडी पर 8.5 फीसदी तक का इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक भी 8.5 फीसदी तक रेट ऑफर कर रहा है। ESAF Small Finance Bank का रेट थोड़ा कम 8.25 फीसदी है।


प्राइवेट बैंक में DCB का इंटरेस्ट रेट सबसे ज्यादा 

प्राइवेट बैंकों में भी एफडी किया जा सकता है। ये बैंक भी 1 से 10 साल की अवधि के लिए एफडी की सुविधा दे रहे हैं। सबसे ज्यादा 8 फीसदी का इंटरेस्ट रेट DCB Bank ऑफर कर रहा है। SBM Bank India का इंटरेस्ट रेट 7.80 फीसदी तक है। IndusInd Bank 7.75 फीसदी का रेट ऑफर कर रहा है। Yes Bank का इंटरेस्ट रेट भी 7.75 फीसदी है। बंधन बैंक भी करीब इतना ही इंटरेस्ट दे रहा है। ICICI Bank का रेट 7.10 फीसदी और एचडीएफसी बैंक का 7 फीसदी है।

private bank

सरकारी बैंक में बैंक ऑफ इंडिया का इंटरेस्ट रेट 7.45 फीसदी

कई सीनियर सिटीजंस सरकारी बैंकों में एफडी करना पसंद करते हैं। इसकी वजह यह है कि उन्हें सरकारी बैंक ज्यादा सुरक्षित लगते हैं। सरकारी बैंक भी अभी फिक्स्ड डिपॉजिट पर अच्छा इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं। बैंक ऑफ इंडिया 7.45 फीसदी तक का रेट ऑफर कर रहा है। Bank of Baroda का इंटरेस्ट रेट 7.25 फीसदी है। PNB 7.10 फीसदी रेट ऑफर कर रहा है। SBI 7.05 फीसदी रेट ऑफर कर रहा है।

psu bank

पूरा पैसा शेयर या म्यूचुअल फंड में लगाना ठीक नहीं

एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में जिस तरह से शेयर बाजार में गिरावट आई है, उससे निवेशकों को यह समझ में आ गया है कि पूरा पैसा शेयरों और म्यूचु्अल फंड में लगाना ठीक नहीं है। खासकर वह पैसा शेयरों में निवेश करने से बचना चाहिए, जिसकी आपकी अगले कुछ महीनों में जरूरत पड़ने वाली है। यह पैसा बैंकों के एफडी में रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: EPFO से यूपीआई-एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा इस महीने हो जाएगी शुरू, लेकिन टैक्स के नियम क्या होंगे?

बैंक एफडी पर मिलने वाला इंटरेस्ट टैक्स के दायरे में

यह सही है कि बैंक एफडी से मिलने वाला रिटर्न शेयरों से कम है, लेकिन आपका यह पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। जरूरत पड़ने पर आप इस पैसे को निकाल सकते हैं। यह ध्यान में रखना जरूरी है कि एफडी पर मिलने वाला इंटरेस्ट रेट टैक्स के दायरे में आता है।

small finance bank

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।