Bank Holidays: क्या आज बंद रहेंगे बैंक? चेक करें क्या कहता है RBI का कैलेंडर
Bank Holiday: क्या आप आज बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाने की योजना बना रहे हैं? तो ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। इस शनिवार 4 जनवरी 2025 को बैंक खुले रहेंगे क्योंकि यह महीने का पहला शनिवार है
Bank Holiday: क्या आप कल बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाने की योजना बना रहे हैं।
Bank Holiday: क्या आप आज बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाने की योजना बना रहे हैं? तो ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। इस शनिवार 4 जनवरी 2025 को बैंक खुले रहेंगे क्योंकि यह महीने का पहला शनिवार है। RBI के मुताबिक बैंक हर महीने के पहले, तीसरे और पांचवें अगर महीने में हो, तो शनिवार को सामान्य रूप से काम करते हैं।
दूसरे और चौथे शनिवार को रहती है छुट्टी
ग्राहकों को ध्यान रखना चाहिए कि बैंक दूसरी और चौथी शनिवार को पब्लिक हॉलिडे के तौर पर बंद रहते हैं। इसके अलावा, रविवार और अन्य नेशनल और लोकल छुट्टियों पर भी बैंक बंद रहते हैं।
ऑनलाइन बैंकिंग का मिलता है ऑप्शन
जिन दिनों बैंक बंद होते हैं, ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, SMS बैंकिंग और व्हाट्सऐप बैंकिंग जैसी सर्विस का इस्तेमाल कर फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए पहले ये देख लें कि आप इन सभी सर्विस के लिए रजिस्टर हैं।
जनवरी 2025 की छुट्टियों की लिस्ट
1 जनवरी 2025 (बुधवार): न्यू ईयर डे — देश के कुछ राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।
2 जनवरी 2025 - नए साल के लिए मिजोरम में बंद रहेंगे बैंक।
5 जनवरी 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
6 जनवरी 2025 (सोमवार): गुरु गोबिंद सिंह जयंती — चंडीगढ़, हरियाणा
11 जनवरी 2025 (शनिवार): दूसरा शनिवार और मिशनरी डे — मिजोरम के अलावा देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
12 जनवरी 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश और स्वामी विवेकानंद जयंती — पश्चिम बंगाल
13 जनवरी 2025 (सोमवार): लोहड़ी — पंजाब, जम्मू, हिमाचल प्रदेश
15 जनवरी 2025 (बुधवार): तिरुवल्लुवर डे — तमिलनाडु और तुसु पूजा — पश्चिम बंगाल, असम
16 जनवरी 2025 (गुरुवार): तिरूवल्लुवर दिवस के कारण तमिनाडु में बंद रहेंगे बैंक।
17 जनवरी 2025 (शुक्रवार): उजवर थिरुनल और श्री गुरु गोविंद सिंह जयंती के कारण बंद रहेंगे बैंक।
19 जनवरी 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
22 जनवरी (बुधवार): श्री राम जन्मभूमि परिसर में निर्मित मंदिर में भगवान श्री राम का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह/इमोइनू इरात्पा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
23 जनवरी 2025 (गुरुवार): नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती — ओडिशा, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
24 जनवरी 2025 (शनिवार): चौथा शनिवार
26 जनवरी 2025 (रविवार): गणतंत्र दिवस — पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।