Bank Holidays: जनवरी 2026 में बैंक से जुड़े काम की योजना बना रहे लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि इस महीने बैंक किन-किन दिनों में बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार जनवरी के मौजूदा हफ्ते में शनिवार और रविवार को छोड़कर कोई भी बड़ा पब्लिक या लोकल हॉलिडे नहीं है। यानी इस हफ्ते सभी वर्किंग डेज पर बैंक सामान्य तौर पर खुले रहेंगे।
हालांकि, बैंक बंद रहने वाले दिनों में भी ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होती, क्योंकि नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और एटीएम सर्विस चालू रहती हैं। लेकिन चेक क्लियरेंस और काउंटर से जुड़े काम, जो नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आते हैं, वह काम इन छुट्टियों में नहीं कर पाएंगे।
जनवरी में अगली बैंक छुट्टी
जनवरी में अगली बैंक छुट्टी 12 जनवरी को है। यह दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस भी कहा जाता है। हालांकि, RBI कैलेंडर के अनुसार इस दिन सिर्फ उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। देश के अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
जनवरी 2026 में अन्य बैंक छुट्टियां
14 जनवरी: मकर संक्रांति / माघ बिहू
इस दिन सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का त्योहार मनाया जाता है। माघ बिहू असम का प्रमुख फसल उत्सव है।
बैंक बंद रहेंगे: अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर।
15 जनवरी: उत्तरायण पुण्यकाल / पोंगल / माघे संक्रांति / मकर संक्रांति
यह दिन देश के कई हिस्सों में फसल पर्व के रूप में मनाया जाता है। तमिलनाडु में पोंगल चार दिन तक चलने वाला बड़ा त्योहार है।
बैंक बंद रहेंगे: बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा।
16 जनवरी: तिरुवल्लुवर दिवस
यह दिन प्रसिद्ध तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की याद में मनाया जाता है।
बैंक बंद रहेंगे: सिर्फ चेन्नई में।
तमिलनाडु में किसानों को समर्पित यह पर्व मनाया जाता है।
बैंक बंद रहेंगे: सिर्फ चेन्नई में।
23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा (बसंत पंचमी) / वीर सुरेन्द्र साय जयंती
बैंक बंद रहेंगे: अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता और चेन्नई।
इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
अधिकांश सरकारी बैंक जैसे SBI, बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक आमतौर पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक काम करते हैं। वहीं, निजी बैंक जैसे ICICI, HDFC, एक्सिस और कोटक महिंद्रा बैंक का समय आमतौर पर सुबह 9:30 बजे से शाम 4 या 4:30 बजे तक होता है।