Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना सस्ता, चांदी भी गिरी; चेक करें नए रेट

Gold Price Today: सोने की कीमतें साल 2025 के दौरान 73.45 प्रतिशत मजबूत हुई हैं। शॉर्ट टर्म में अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतें सीमित दायरे में रह सकती हैं। सालाना आधार पर चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है और लगभग 164 प्रतिशत मजबूत हुई है

अपडेटेड Jan 05, 2026 पर 8:37 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4392.94 डॉलर प्रति औंस पर है।

Gold Rate Today: नए सप्ताह के पहले दिन देश में सोने की कीमत में गिरावट दिख रही है। 5 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 135960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मुंबई में कीमत 135810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 750 रुपये मजबूत हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 760 रुपये बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4392.94 डॉलर प्रति औंस पर है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट...

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 135960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 124640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 124490 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 135810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 135810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 124490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 124640 135960
मुंबई 124490 135810
अहमदाबाद 124540 135860
चेन्नई 124490 135810
कोलकाता 124490 135810
हैदराबाद 124490 135810
जयपुर 124640 135960
भोपाल 124540 135860
लखनऊ 124640 135960
चंडीगढ़ 124640 135960

सोने की कीमतें साल 2025 के दौरान 73.45 प्रतिशत मजबूत हुई हैं। 2026 में इनमें और तेजी आने की उम्मीद की जा रही है। शॉर्ट टर्म में अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतें एक सीमित दायरे में रहने की संभावना जताई जा रही है। अमेरिका के वेनेजुएला पर हमला करने और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने से भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा है। इससे सोने और चांदी जैसे सुरक्षित माने जाने वाले एसेट्स में निवेश बढ़ सकता है।

Pre-Approved Loan: प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन के लिए बैंक क्यों देते हैं ऑफर? जानें एक-एक डिटेल

चांदी की कीमत

चांदी में भी गिरावट है। 5 जनवरी को चांदी की कीमत 240900 रुपये प्रति किलोग्राम है। एक सप्ताह में भाव 3100 रुपये चढ़ा है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 74.52 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है। सालाना आधार पर चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है और लगभग 164 प्रतिशत मजबूत हुई है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी के निर्यात पर चीन के नए नियंत्रण से वैश्विक आपूर्ति पर असर पड़ने का अनुमान है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।