Bank Holiday: कल से चार दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यो दी है सोमवार 23 सितंबर तक छुट्टी

Bank Holiday: देश में बैंक चार दिन के लिए बंद रहने वाले हैं। बैंक कल शुक्रवार 20 सितंबर 2024 से लेकर 23 सितंबर सोमवार तक बंद रहने वाले हैं। ये छुट्टियां सभी राज्यों में एक साथ नहीं होगी। कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और खास मौकों के कारण बैंकिंग सर्विस नहीं मिलेगी

अपडेटेड Sep 19, 2024 पर 4:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday: देश में बैंक चार दिन के लिए बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday: देश में बैंक चार दिन के लिए बंद रहने वाले हैं। बैंक कल शुक्रवार 20 सितंबर 2024 से लेकर 23 सितंबर सोमवार तक बंद रहने वाले हैं। ये छुट्टियां सभी राज्यों में एक साथ नहीं होगी। कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और खास मौकों के कारण बैंकिंग सर्विस नहीं मिलेगी। यदि आपके पास बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम हैं, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए योजना बना लें। यहां आपको बता रहे हैं कि बैंक चार दिन क्यों बंद रहेंगे।

छुट्टियों का पूरा शेड्यूल:

20 सितंबर (शुक्रवार):

ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार जम्मू और श्रीनगर में खास महत्व रखता है। इस दिन राज्यभर में छुट्टी रहेगी, और सभी पब्लिक और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। ईद-ए-मिलाद पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, और इसके अगले दिन जुमे की विशेष नमाज अदा की जाती है। इसलिए इस खास अवसर पर जम्मू और कश्मीर में बैंकिंग सर्विस नहीं मिलेगी।


21 सितंबर (शनिवार):

केरल में श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। श्री नारायण गुरु एक प्रसिद्ध सामाजिक सुधारक थे, जिन्होंने जाति-व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनके समाधि दिवस के उपलक्ष्य में केरल में बैंक और पब्लिक हॉलिडे रहेगी।

22 सितंबर (रविवार):

यह दिन पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश का होता है। इस दिन सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, जो सामान्य प्रक्रिया के तहत है।

23 सितंबर (सोमवार):

जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर छुट्टी घोषित की गई है। महाराजा हरि सिंह जम्मू और कश्मीर के अंतिम शासक थे, और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए यह दिन खास तौर पर मनाया जाता है। इस दिन बैंकिंग सेवाएं नहीं होंगी।

बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

20 सितंबर (शुक्रवार): ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के अगले दिन; जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

21 सितंबर (शनिवार): श्री नारायण गुरु समाधि दिवस; केरल में बैंक बंद रहेंगे।

22 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी के कारण सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

23 सितंबर (सोमवार): महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन; जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

सितंबर में छुट्टी के बचे हैं इतने दिन

28 सितंबर (चौथा शनिवार): सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

29 सितंबर (रविवार): सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

RBI - सितंबर में छुट्टियों की लिस्ट

सितंबर 2024 20 21 23
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

छुट्टी का कारण तारीख (सितंबर महीना)
ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार 20
श्री नारायण गुरु समाधि दिवस 21
महाराजा हरि सिंह जी जयंती 23

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।