Bank Holiday: रविवार 5 जुलाई के बाद सोमवार 6 जुलाई के दिन यहां क्यों बंद हैं बैंक, जानिए क्यों दी गई बैंकों में छुट्टी

Bank Holiday: अगर आप किसी काम के लिए बैंक जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको छुट्टियों की लिस्ट देख लेनी चाहिए। आरबीआई ने जुलाई की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। सभी बैंकों की शाखाओं को इस लिस्ट का अनिवार्य रूप से पालन करना पड़ता है

अपडेटेड Jul 03, 2026 पर 2:42 PM
जुलाई में 5, 12, 19 और 26 तारीख को रविवार है। इस दिन बैंकों की सभी शाखाएं बंद रहेंगी।

Bank Holiday: जुलाई का महीना शुरू हो गया है। बैंकों की इस महीने की छुट्टी की लिस्ट आ गई है। दरअसल यह लिस्ट आरबीआई इश्यू करता है। बैंकों और उसकी शाखाओं को इस लिस्ट का पालन करना पड़ता है। आरबीआई की इस लिस्ट में अलग-अलग राज्यों के पर्व-त्योहार का ध्यान रखा जाता है। अगर आप किसी काम के लिए बैंक जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको छुट्टियों की लिस्ट देख लेनी चाहिए।

इस बार 6 जुलाई को बैंक बंद हैं। हालांकि, एक दिन पहले यानी रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे। सिर्फ कुछ इलाकों में 6 जुलाई को बैंक बंद रहेंगे। बैंकों में रविवार की छुट्टी होती है। इसके अलावा हर दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं। यह नियम देशभर में लागू हैं। इसका मतलब है कि सरकारी, प्राइवेट और विदेशी बैंकों को आरबीआई के इस नियम का पालन करना पड़ता है।

मिजोरम की राजधानी आइजोल में 6 जुलाई को छुट्टी रहेगी। मिजोरम में 6 जुलाई एमएचआईपी डे के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर बैंकों में छुट्टी रहती है। इस साल भी बैंक इस मौके पर बंद रहेंगे। 9 जुलाई को शिलंग में बैंक बंद रहेंगे। मेघालय में बेहदीनखलम के मौके पर बैंक बंद रहते हैं। 9 जुलाई को बेहदीनखलम है।


16 जुलाई को भी कई इलाकों में बैंकों में छुट्टी रहेगी। भुवनेश्वर, देहरादून, इंफाल और शिलंग में इस दिन बैंक बंद रहेंगे। इसकी वजह यह है कि इस दिन लोकल फेस्टिवल है। भुवनेश्वर में इस दिन रथ यात्रा का आयोजन होता है। इस मौके पर बैंक बंद रहते हैं। दूसरे राज्यों में भी लोकल फेस्टिवल है।

जुलाई में 5, 12, 19 और 26 तारीख को रविवार है। इस दिन बैंकों की सभी शाखाएं बंद रहेंगी। 11 जुलाई और 25 जुलाई को भी बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। इसकी वजह यह है कि दोनों दिन शनिवार है। हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में छुट्टी रहती है।

बैंक की शाखाओं में छुट्टी की वजह से डिपॉजिटर्स को पैसे निकालने या जमा करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। उन्हें अगले दिन का इतंजार करना होगा। हालांकि, आप जरूरी काम छुट्टी से एक दिन पहले का कार्यदिवस में पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा आजकल कई सुविधाएं बैंकों के एटीएम में भी उपलब्ध हैं। बैंक में छुट्टी के दिन भी उनके एटीएम खुल रहते हैं।

यहां देखें आरबीआई की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

holiday1holiday2

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।