Bank Holiday: कल 20 मार्च को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है शुक्रवार की छुट्टी
Bank Holiday: कल 20 मार्च को देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। शुक्रवार को बैंक ईद-उल-फितर और जुमात-उल-विदा के कारण बंद रहेंगे। मार्च में छुट्टियों के अलग-अलग कारणों से बैंक कई राज्यों में बंद है
Bank Holidays: कल 20 मार्च को बैंक बंद रहने वाले हैं।
Bank Holiday: कल 20 मार्च को देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। शुक्रवार को बैंक ईद-उल-फितर और जुमात-उल-विदा के कारण बंद रहेंगे। मार्च में छुट्टियों के अलग-अलग कारणों से बैंक कई राज्यों में बंद है। लेकिन बैंक सभी राज्यों में एकसाथ बंद नहीं है। ये छुट्टियां राज्यों की छुट्टियों के मुताबिक है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार बैंक हॉलिडे पूरे देश में एक जैसे नहीं है। इसका मतलब है कि कुछ राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं, जबकि बाकी जगहों पर बैंक सामान्य तरीके से काम करते रहेंगे। यहां जानें कल 20 मार्च को किन राज्यों में किस कारण बंद होंगे बैंक।
शुक्रवार 20 मार्च को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
कल शुक्रवार 20 मार्च को बैंक ईद-उल-फितर और जुमात-उल-विदा के कारण नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ, पटना, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, अहमदाबाद, भोपाल, रांची, रायपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और कोच्चि समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। बाकि राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
ईद-उल-फितर (रमजान) और जुमत-उल-विदा इस्लाम धर्म के बेहद खास और पवित्र मौके होते हैं। जुमत-उल-विदा रमजान के आखिरी शुक्रवार को मनाया जाता है। इस दिन लोग खास नमाज अदा करते हैं। वहीं ईद-उल-फितर रमजान के पूरे महीने के रोजे खत्म होने की खुशी में मनाई जाती है। इस दिन लोग नमाज पढ़ते हैं, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते हैं और मिठाइयां और पकवान बांटते हैं।
ग्राहक कैसे कर सकत हैं बैंक का काम?
हालांकि, बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी डिजिटल सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन चेक क्लियरिंग, कैश जमा करने या निकालने जैसे काउंटर से जुड़े काम उस दिन नहीं हो पाएंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लेना बेहतर रहेगा। इससे बैंक बंद होने की वजह से होने वाली असुविधा से बचा जा सकता है।
मार्च में आने वाली अन्य बैंक छुट्टियां
19 मार्च – गुड़ी पड़वा / उगादी / तेलुगु नववर्ष / नवरात्र का पहला दिन
इस दिन बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, श्रीनगर और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
20 मार्च – ईद-उल-फितर / जुमात-उल-विदा
इस दिन नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ, पटना, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, अहमदाबाद, भोपाल, रांची, रायपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और कोच्चि समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
21 मार्च – रमजान ईद / सरहुल
अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
22 मार्च – रविवार
रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
26 मार्च – राम नवमी
अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची, जयपुर, लखनऊ और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
27 मार्च – राम नवमी (चैते दशैं)
अहमदाबाद, देहरादून, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
31 मार्च – महावीर जयंती
अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
RBI हॉलिडे लिस्ट
मार्च 2026
2
3
4
13
17
19
20
21
26
27
31
अगरतला
•
•
अहमदाबाद
•
•
•
•
आईजॉल
•
•
•
•
इंफाल
•
•
•
ईटानगर
•
•
कानपुर
•
•
•
•
•
•
कोच्ची
•
कोलकाता
•
•
•
•
कोहिमा
•
गंगटोक
•
•
•
गुवाहाटी
•
•
चंडीगढ़
•
•
•
चेन्नई
•
•
•
जम्मू
•
•
•
•
•
जयपुर
•
•
•
•
तिरुवनंतपुरम
•
•
देहरादून
•
•
•
•
नई दिल्ली
•
•
•
नागपुर
•
•
•
•
•
पटना
•
•
•
•
•
पणजी
•
•
•
बेंगलुरु
•
•
•
बेलापुर
•
•
•
•
•
भुवनेश्वर
•
•
•
भोपाल
•
•
•
•
मुंबई
•
•
•
•
•
रांची
•
•
•
•
•
रायपुर
•
•
•
लखनऊ
•
•
•
•
•
•
विजयवाड़ा
•
•
•
•
श्रीनगर
•
•
•
•
शिमला
•
•
शिलांग
•
•
हैदराबाद
•
•
•
•
मार्च में होने वाली राज्यों के मुताबिक बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट