Bank Holiday: कल 20 मार्च को देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। शुक्रवार को बैंक ईद-उल-फितर और जुमात-उल-विदा के कारण बंद रहेंगे। मार्च में छुट्टियों के अलग-अलग कारणों से बैंक कई राज्यों में बंद है। लेकिन बैंक सभी राज्यों में एकसाथ बंद नहीं है। ये छुट्टियां राज्यों की छुट्टियों के मुताबिक है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार बैंक हॉलिडे पूरे देश में एक जैसे नहीं है। इसका मतलब है कि कुछ राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं, जबकि बाकी जगहों पर बैंक सामान्य तरीके से काम करते रहेंगे। यहां जानें कल 20 मार्च को किन राज्यों में किस कारण बंद होंगे बैंक।
