Bank Holiday: तीसरे शनिवार के दिन देश के इस राज्य में बंद रहेंगे सभी बैंक, चेक करें RBI की लिस्ट

Bank Holiday: अगर आप दिसंबर 2025 में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना आज बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आज इस एक राज्य में बैंक बंद रहेंगे

अपडेटेड Dec 20, 2025 पर 9:29 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: अगर आप दिसंबर 2025 में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना आज बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

Bank Holiday: अगर आप आज शनिवार 20 दिसंबर 2025 को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना आज बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आज इस एक राज्य में बैंक बंद रहेंगे। बैंक शनिवार 20 दिसंबर 2025 को सिक्किम में बंद रहने वाले हैं। हालांकि, बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे क्योंकि आज तीसरा शनिवार है। तीसरे शनिवार के दिन बैंक खुले रहते हैं।

सिक्किम में तीन दिन लगातार बैंक बंद

सिक्किम में 20 दिसंबर (शनिवार), 21 दिसंबर (रविवार) और 22 दिसंबर (सोमवार) को लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। यहां लेपचा और भूटिया समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले लोसूंग/नामसोंग (Losoong/Namsoong) त्योहार के कारण बैंकिंग सर्विस बंद रहेंगी। यह त्योहार फसल कटाई के समापन और सिक्किम नए साल की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। सिक्किम में बैंक ग्राहकों को लंबा वीकेंड ब्रेक देखने को मिलेगा।


20 और 22 दिसंबर को लोसूंग/नामसोंग त्योहार

21 दिसंबर को रविवार (पूरे देश में वीकली ऑफ)

दिसंबर 2025 में कुल 17 दिन बैंक बंद

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 2025-26 के स्टेट-वाइज हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, दिसंबर 2025 में कुल 17 दिन पब्लिक और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। इसमें सभी रविवार, महीने का दूसरा और चौथा शनिवार और लोकल त्योहार आदि सभी शामिल है। हालांकि, राहत की बात यह है कि बैंक बंद होने पर भी डिजिटल सर्विस चालू रहती हैं।

दिसंबर 2025 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

1 दिसंबर (सोमवार)

अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में स्टेट इनॉगरेशन डे और इंडिजिनस फेथ डे पर बैंक बंद।

3 दिसंबर (बुधवार)

गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर की पुण्यतिथि पर बैंक बंद।

7 दिसंबर (रविवार)

पूरे भारत में बैंक बंद।

12 दिसंबर (शुक्रवार)

मेघालय में स्वतंत्रता सेनानी पा टोगन नेंगमिंजा संगमा की पुण्यतिथि पर छुट्टी।

13 दिसंबर (शनिवार)

महीने का दूसरा शनिवार, पूरे देश में बैंक बंद।

14 दिसंबर (रविवार)

पूरे भारत में बैंक बंद।

18 दिसंबर (गुरुवार)

मेघालय में खासी कवि यू सोसो थाम की पुण्यतिथि पर बैंक बंद।

19 दिसंबर (शुक्रवार)

गोवा में गोवा लिबरेशन डे के मौके पर बैंकिंग सर्विस बंद।

20 दिसंबर (शनिवार)

सिक्किम में लोसूंग/नामसोंग त्योहार के कारण बैंक बंद।

21 दिसंबर (रविवार)

पूरे देश में बैंक बंद।

22 दिसंबर (सोमवार)

सिक्किम में लोसूंग/नामसोंग त्योहार, बैंक बंद।

24 दिसंबर (बुधवार)

मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस ईव पर बैंक बंद।

25 दिसंबर (गुरुवार)

क्रिसमस के मौके पर पूरे भारत में बैंक बंद।

26 दिसंबर (शुक्रवार)

मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस के बाद भी बैंक बंद।

(इन राज्यों में बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे)

27 दिसंबर (शनिवार)

महीने का चौथा शनिवार, पूरे देश में बैंक बंद।

28 दिसंबर (रविवार)

पूरे भारत में बैंक बंद।

30 दिसंबर (मंगलवार)

मेघालय में स्वतंत्रता सेनानी यू कियांग नांगबह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद।

31 दिसंबर (बुधवार)

मिजोरम और मणिपुर में न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा त्योहार के कारण बैंक बंद।

Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन चढ़ा सोना, चांदी की रैली बरकरार; ये हैं नए रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।