Gold Rate Today: सोना और महंगा हो गया है। 19 दिसंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 135000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। मुंबई में कीमत 134850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। देश के अंदर डिमांड के साथ-साथ अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों और चल रहे भू-राजनीतिक जोखिमों से सोने को सपोर्ट मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,325.02 डॉलर प्रति औंस पर है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट...
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 135000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 123760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 123610 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 134850 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 134850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 123610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
फेडरल रिजर्व के गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने ब्याज दर में और कटौती को सपोर्ट किया है। हालांकि यह भी कहा कि पॉलिसी मेकर सावधानी से आगे बढ़ सकते हैं। उनकी टिप्पणियां अमेरिकी श्रम डेटा के बाद आई हैं, जो आगे नरमी का संकेत दे रहा है। अमेरिका में बेरोजगारी दर 4 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। नवंबर में नौकरियों में वृद्धि, अक्टूबर में देखी गई नरमी की भरपाई करने में विफल रही।
सोने की ही तरह चांदी में भी शुक्रवार की सुबह तेजी है। भाव 211100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 66.04 डॉलर प्रति औंस पर है। सप्लाई में कमी, सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग, मजबूत खुदरा और औद्योगिक मांग, सिल्वर ETF में अच्छा निवेश और फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में और कटौती की बढ़ती उम्मीदों से चांदी में उछाल है। चांदी में तेजी को उन रिपोर्ट्स से और बल मिला है, जिनमें कहा जा रहा है कि चीन साल 2026 से चांदी के निर्यात पर रोक लगाने की योजना बना रहा है। ऐसा हुआ तो वैश्विक बाजार में दबाव बढ़ेगा।
चीन का चांदी भंडार एक दशक के सबसे निचले स्तर पर है। इस साल अब तक चांदी की कीमतों में 126 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एनालिस्ट्स का मानना है कि चांदी की सप्लाई में लगातार पांचवें साल कमी देख रही है। यह रुख आगे भी जारी रह सकता है।