Bank Holiday in April 2023: अप्रैल में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट

Bank Holiday in April 2023: अप्रैल महीने में बैंक कुल 15 दिन अलग-अलग राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यह महीना कई बैंक छुट्टियों से भरा हुआ है। अप्रैल में ईद, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, और अम्बेडकर जयंती जैसे कई त्योहार और वर्षगांठ हैं जिनके कारण बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे

अपडेटेड Mar 27, 2023 पर 10:25 AM
Bank Holiday in April 2023: अप्रैल महीने में बैंक कुल 15 दिन अलग-अलग राज्यों में बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday in April 2023: अप्रैल महीने में बैंक कुल 15 दिन अलग-अलग राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यह महीना कई बैंक छुट्टियों से भरा हुआ है। अप्रैल में ईद, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, और अम्बेडकर जयंती जैसे कई त्योहार और वर्षगांठ हैं जिनके कारण बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। अगर आपको भी बैंक जाकर कोई काम निपटाना है तो ये लिस्ट जरूर देख लें।

अप्रैल 2023 में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

1. 1 अप्रैल 2023 - आइजोल, शिलॉन्ग, शिमला और चंडीगढ़ को छोड़कर देशभर में सालाना क्लोजिंग के कारण बैंक बंद रहेंगे।


2. 2 अप्रैल 2023- रविवार को देशभर के बैंकों में छुट्टी है.

3. 4 अप्रैल 2023- महावीर जयंती के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे.

4. 5 अप्रैल, 2023 - बाबू जगजीवन राम की जयंती के कारण हैदराबाद में बैंक बंद रहेंगे.

5. 7 अप्रैल, 2023 - गुड फ्राइडे के कारण अगरतला, अहमदाबाद, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, शिमला और श्रीनगर को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

6. 8 अप्रैल, 2023- दूसरे शनिवार के कारण देश भर में बैंक बंद रहेंगे।

7. 9 अप्रैल 2023- रविवार को देशभर के बैंकों में छुट्टी है.

8. 14 अप्रैल 2023 - डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की वजह से आइजोल, भोपाल, नई दिल्ली, रायपुर, शिलॉन्ग और शिमला को छोड़कर देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

9. 15 अप्रैल 2023- अगरतला, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता, शिमला और तिरुवनंतपुरम में विशु, बोहाग बिहू, हिमाचल दिवस और बंगाली नववर्ष के कारण बैंक बंद रहेंगे.

10. 16 अप्रैल 2023 - देशभर के बैंकों में रविवार को अवकाश है।

11. 18 अप्रैल, 2023 - शब-ए-क़द्र के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

12. 21 अप्रैल, 2023- ईद-उल-फितर के कारण अगरतला, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

13. 22 अप्रैल 2023- ईद और चौथे शनिवार के चलते कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे.

14. 23 अप्रैल 2023 - देशभर के बैंकों में रविवार को अवकाश है।

15. 30 अप्रैल 2023- रविवार को देशभर के बैंकों में छुट्टी है।

भारत महामारी से उम्मीद से ज्यादा मजबूती से उबरा : आरबीआई बुलेटिन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।