Get App

Bank Holiday: दिसंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday: दिसंबर का महीने आने ही वाला है। दिसंबर महीने में देश में बैंक 17 दिन बंद रहने वाले हैं। दिसंबर की 17 दिनों की छुट्टी में वीकेंड की छुट्टी भी शामिल है। अगले महीने में 5 रविवार होंगे, इस कारण बैंक कर्मचारियों को 6 दिन की जगह 7 दिन की साप्ताहिक छुट्टी मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 25, 2024 पर 2:02 PM
Bank Holiday: दिसंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है छुट्टी
Bank Holiday: दिसंबर महीने में देश में बैंक 17 दिन बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday: दिसंबर का महीने आने ही वाला है। दिसंबर महीने में देश में बैंक 17 दिन बंद रहने वाले हैं। दिसंबर की 17 दिनों की छुट्टी में वीकेंड की छुट्टी भी शामिल है। अगले महीने में 5 रविवार होंगे, इस कारण बैंक कर्मचारियों को 6 दिन की जगह 7 दिन की साप्ताहिक छुट्टी मिलेगी। बाकि, छुट्टियां दिसंबर महीने में क्रिसमस के त्योहार और लोकल छुट्टियों के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। 17 की दिन की ये छुट्टियां एक साथ सभी राज्यों में नहीं होने वाली है। यहां चेक करें RBI कब और क्यों दे रहा है बैंकों को 17 दिन की छुट्टी।

दिसंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक

दिसंबर 2024 में राष्ट्रीय और लोकल त्योहारों के कारण बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टी कैलेंडर के अनुसार इस महीने बैंकों में कुल 17 दिन कामकाज बंद रहेगा। इनमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार, और त्योहारों के अवसर पर होने वाली छुट्टियां शामिल हैं। दिसंबर में 5 रविवार हैं। इस कारण 7 दिन बैंक वीकली हॉलिडे के कारण बंद रहेंगे। हालांकि, इन दिनों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम जैसी डिजिटल सर्विल का इस्तेमाल कर सकते हं।

दिसंबर 2024 में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची

सब समाचार

+ और भी पढ़ें