Bank Holiday in December: दिसंबर वैसे भी त्योहारों और छुट्टियों का महीना माना जाता है। इस बार भी पूरे देश में अलग-अलग राज्यों के त्योहारों, स्मृति दिवस और वीकली ऑफ मिलाकर कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। महीने में कुल 18 दिन ऐसे पड़ रहे हैं जब बैंक के कामकाज पर असर पड़ेगा। इनमें 6 रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल है।
अगर आप दिसंबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम जैसे खाता खुलवाना, चेक जमा करना, ड्राफ्ट बनवाना या लोन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने प्लान कर रहे हैं, तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही निकलें। इससे काम अटकने की संभावना कम रहेगी।
दिसंबर 2025 में बैंक कहां-कहां और कब बंद रहेंगे?
1 दिसंबर (सोमवार) – इंडिजिनस फेथ डे (अरुणाचल प्रदेश)
राज्य की सांस्कृतिक विरासत से जुड़े इस दिन बैंक बंद रहेंगे।
3 दिसंबर (बुधवार) – सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व (गोवा)
गोवा में यह धार्मिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
12 दिसंबर (शुक्रवार) – पा तोगन नेंगमिंजा संगमा दिवस (मेघालय)
18 दिसंबर (गुरुवार) – गुरु घासीदास जयंती (छत्तीसगढ़), यू सोसो थम पुण्यतिथि (मेघालय)
19 दिसंबर (शुक्रवार) – गोवा मुक्ति दिवस (गोवा)
24 दिसंबर (बुधवार) – क्रिसमस ईव (मेघालय, मिजोरम)
25 दिसंबर (गुरुवार) – क्रिसमस
ज्यादातर राज्यों में बैंक इस दिन बंद रहेंगे।
26 दिसंबर (शुक्रवार) – क्रिसमस सेलिब्रेशन (मेघालय, मिजोरम, तेलंगाना)
शहीद उधम सिंह जयंती (हरियाणा)
27 दिसंबर (शनिवार) – गुरु गोबिंद सिंह जयंती (हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश)
30 दिसंबर – यू कियांग नांगबाह दिवस (मेघालय), तामु लोसर (सिक्किम)
31 दिसंबर (बुधवार) – नया साल ईव (मिजोरम, मणिपुर)