Bank Holiday: दिवाली पर सिर्फ इन राज्यों में 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने सभी को क्यों नहीं दी छुट्टी?

Bank Holiday in Diwali Week 2024: दिवाली आने में सात दिन का समय बचा है। दिवाली वाले हफ्ते में कई राज्यों और बैंकों में छुट्टी रहेगी। राज्यों में दिवाली और उससे जुड़े त्योहारों को मनाने के लिए बैंक अलग-अलग दिनों पर बंद रहेंगे। इस बार कुछ राज्यों में लंबी छुट्टियां भी देखने को भी मिलेगा। यहां जानते हैं कि दिवाली वाले हफ्ते में किस-किस राज्य में कब-कब छुट्टी रहेगी

अपडेटेड Oct 24, 2024 पर 5:54 PM
Bank Holiday in Diwali Week 2024: दिवाली आने में सात दिन का समय बचा है। दिवाली वाले हफ्ते में कई राज्यों और बैंकों में 4 दिन छुट्टी रहेगी।

Bank Holiday in Diwali Week 2024: दिवाली आने में सात दिन का समय बचा है। दिवाली वाले हफ्ते में कई राज्यों और बैंकों में छुट्टी रहेगी। राज्यों में दिवाली और उससे जुड़े त्योहारों को मनाने के लिए बैंक अलग-अलग दिनों पर बंद रहेंगे। इस बार कुछ राज्यों में लंबी छुट्टियां भी देखने को भी मिलेगा। यहां जानते हैं कि दिवाली वाले हफ्ते में किस-किस राज्य में कब-कब छुट्टी रहेगी।

गुरुवार, 31 अक्टूबर 2024

दिवाली के मौके पर 31 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, तेलंगाना, तमिलनाडु, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

शुक्रवार, 1 नवंबर 2024


दीपावली, कुट फेस्टिवल और कर्नाटक राज्योत्सव के अवसर पर त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्किम, और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।

शनिवार, 2 नवंबर 2024

इस दिन दिवाली (बली प्रतिपदा), बालिपद्यमी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली), गोवर्धन पूजा, और विक्रम संवत नववर्ष के कारण गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

रविवार, 3 नवंबर 2024

3 नवंबर के दिन भाई दूज के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा रविवार होने के कारण इस दिन सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

कर्नाटक और महाराष्ट्र में 4 दिनों की लंबी छुट्टी

कर्नाटक और महाराष्ट्र के बैंकों में गुरुवार 31 अक्टूबर, 1 नवंबर, 2 नवंबर और 3 नवंबर (रविवार) को लगातार चार दिनों की छुट्टी रहेगी।

उत्तराखंड और सिक्किम में 3 दिनों की लंबी छुट्टी

उत्तराखंड और सिक्किम में 1 नवंबर, 2 नवंबर और 3 नवंबर (रविवार) को तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।

1 नवंबर को कुट फेस्टिवल

कुट फेस्टिवल के अंतर्गत कई प्रमुख उत्सव मनाए जाते हैं, जिनमें चावांग कुट, थलफावांग कुट और पवल कुट शामिल हैं।

चावांग कुट: यह फसल कटाई के बाद मनाया जाने वाला त्योहार है, जिसे मणिपुर के कूकी-चिन-मिजो जनजातियां अच्छे फसल उत्पादन के लिए भगवान का आभार व्यक्त करते हुए मनाती हैं।

थलफावांग कुट: मिजोरम के आइजोल जिले में नवंबर में मनाया जाने वाला एक फसल त्योहार।

पवल कुट: इस त्योहार में एक विशेष अनुष्ठान ‘चावंगनावट’ होता है।

कर्नाटक राज्योत्सव - 1 नवंबर

कर्नाटक राज्योत्सव, जिसे कन्नड़ राज्योत्सव के नाम से भी जाना जाता है, हर साल 1 नवंबर को मनाया जाता है। यह कर्नाटक राज्य के गठन का दिन है और इसे कर्नाटक राज्य दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस बार दिवाली के मौके पर त्योहारों के कारण कई राज्यों में बैंकों की लंबी छुट्टियां रहेंगी। यदि आपको बैंक संबंधी कोई काम है, तो कृपया पहले से ही इसे निपटा लें।

Income Tax: फैमिली मेबर्स को इंटरेस्ट-फ्री लोन देकर भी आप बचा सकते हैं काफी टैक्स, जानिए कैसे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।