Bank Holiday July 2025: जुलाई 2025 में देश के कई राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। इन छुट्टियों के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में लोकल और धार्मिक त्योहारों के कारण बैंक 11 दिन बंद रहने वाले हैं। जुलाई की 11 दिनों की छुट्टियों में वीकली छुट्टी शामिल है। वीकल हॉलिडे में सभी रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार शामिल है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ये छुट्टियां नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत घोषित की हैं। हालांकि ये छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होंगी। हर राज्य में लोकल त्योहारों के अनुसार अलग-अलग तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे।