Bank Holiday in June 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जून 2023 के लिए बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। जून के महीने में वीकेंड की छुट्टियों के अलावा रथ यात्रा, खर्ची पूजा जैसे त्योहारों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। जून के महीने में ईद उल अजहा नाम का भी त्योहार है। भारत में बैंकों की छुट्टियां RBI तय करता है। आरबीआई हर साल बैंक छुट्टियों की एक लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट में नेशनल, राज्य और धार्मिक यानी त्योहारों के कारण छुट्टियों की पूरी लिस्ट होती है। आरबीआई की जारी लिस्ट के मुताबिक उन डेट्स पर बैंको को बंद रखना अनिवार्य होता है। RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार बैंक सभी पब्लिक हॉलिडे पर बैंक बंद होते हैं। कुछ त्योहार या विशेष राज्य में त्योहार होने के कारण भी बंद होते हैं। जून में बैंक कुल 12 दिन बंद रहने वाले हैं। इसमें त्योहार और वीकेंड की छुट्टियां शामिल है।
जून 2023 में बैंक इन तारीखों पर बंद होंगे
10 जून 2023 : दूसरा शनिवार।
15 जून, 2023: मिजोरम और ओडिशा में राजा संक्रांति के कारण बैंक बंद रहेंगे।
20 जून, 2023: रथ यात्रा के कारण ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
26 जून, 2023: खर्ची पूजा के कारण त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
28 जून, 2023: ईद उल अजहा केरल, महाराष्ट्र और जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद करने का संकेत देता है।
29 जून 2023: ईद उल अजहा के मौके पर दूसरे राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
30 जून, 2023: रीमा ईद उल अजहा के कारण मिज़ोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
किसी भी छुट्टियों की तारीखों को देखने के लिए अपनी लोकल ब्रांच या कस्टमर केयर पर बात करके जान सकते हैं। लोगों को बैंक से जुड़े कामों को करने में परेशानी नहीं होगी क्योंकि छुट्टियां गैप पर हैं। आप अपने काफी काम एटीएम, कैश डिपॉजिट, ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिये कर सकते हैं। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं। आरबीआई की बैंक छुट्टियों का शेड्यूल आरबीआई की वेबसाइट पर जारी होता है।