Bank holiday in Maharashtra: महाराष्ट्र में बैंक हॉलिडे को लेकर कन्फ्यूजन! क्या 3 दिन बंद रहेंगे बैंक?

Bank Holiday in Maharashtra: महाराष्ट्र में आज गुरुवार 29 जनवरी 2026 को बैंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे? क्या महाराष्ट्र में लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे? इसको लेकर महाराष्ट्र के लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है

अपडेटेड Jan 29, 2026 पर 11:56 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday in Maharashtra: महाराष्ट्र में आज गुरुवार 29 जनवरी 2026 को बैंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे?

Bank Holiday in Maharashtra: महाराष्ट्र में आज गुरुवार 29 जनवरी 2026 को बैंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे? क्या महाराष्ट्र में लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे? इसको लेकर महाराष्ट्र के लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राज्य सरकार के सभी दफ्तर बंद रखे गए हैं, लेकिन इसका असर बैंकों पर कितना पड़ेगा, यह सवाल लोगों के मन में है।

राज्य सरकार के दफ्तर बंद होंगे लेकिन खुले रहेंगे स्कूल

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को आधिकारिक रूप से तीन दिन के शोक की घोषणा की। सरकार की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि 28 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक पूरे महाराष्ट्र में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और इस दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। हालांकि, साफ किया गया है कि स्कूल और शिक्षण संस्थान गुरुवार और शुक्रवार को खुले रहेंगे।


क्या आज महाराष्ट्र में बैंक बंद हैं?

इस सवाल का सीधा जवाब है, नहीं। महाराष्ट्र में सभी राष्ट्रीयकृत बैंक आज बंद नहीं हैं। भारत में सरकारी और राष्ट्रीयकृत बैंक RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार चलते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जनवरी 2026 की छुट्टियों की लिस्ट में 29 जनवरी को महाराष्ट्र के लिए कोई बैंक हॉलिडे घोषित नहीं किया गया है। राज्य सरकार के सर्कुलर में भी बैंकों को बंद रखने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है। ऐसे में SBI, PNB, Bank of Baroda, Bank of India जैसे सरकारी बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

फिर परेशानी कहां हो सकती है?

हालांकि, अजित पवार के अंतिम संस्कार आज बारामती में होने की वजह से वहां और आसपास के इलाकों में लोकल लेवल पर कुछ बैंक ब्रांच बंद रह सकती हैं। इसके अलावा, ट्रैफिक डायवर्जन, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक गतिविधियों के चलते कुछ जगहों पर बैंकिंग सर्विस में परेशानी आ सकती है।

ग्राहकों के लिए सलाह

अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले अपनी लोकल बैंक ब्रांच से पुष्टि कर लें खासकर बारामती और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग ब्रांच में फोन करके ही जाएं। कैश, चेक क्लियरेंस या ब्रांच विजिट से पहले बैंक ब्रांच का स्टेटस जरूर चेक कर लें। चाहे कहीं भी ब्रांच बंद हो, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और ATM से कैश निकाल सकते हैं।

Experts view: गोल्ड और सिल्वर में अगले 3 साल जारी रहेगी तेजी, शॉर्ट करने की न सोचें, हर गिरावट पर खरीद की रणनीति करेगी काम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।