Experts view: गोल्ड और सिल्वर में अगले 3 साल जारी रहेगी तेजी, शॉर्ट करने की न सोचें, हर गिरावट पर खरीद की रणनीति करेगी काम

Experts view: सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल का कहना है कि सबसे पहली बात तो यह है कि गोल्ड और चांदी को शॉर्ट मत कीजिए। 1 महीने पहले भी बहुत लोग बोल रहे थे कि टॉप बन गया। वहां अगर शॉर्ट किया होता तो अकाउंट खाली हो जाता। जिस दिन भी सोना-चांदी गिरे हैं, वो सिर्फ खरीदारी का मौका रहा है

अपडेटेड Jan 29, 2026 पर 11:46 AM
Story continues below Advertisement
Comodity market : MCX पर सोने को 1,64,000 रुपए और 1,61,600 रुपए पर सपोर्ट मिल रहा है। वहीं, 1,70,000 रुपए और 1,75,000 रुपए पर रेजिस्टेंस है

Gold Silver price : आज के कारोबारी सत्र में बाजार में भले ही कमजोरी दिख रही है। लेकिन बुलियन की बुलेट जैसी रफ्तार जारी है। MCX पर चांदी पहली बार 4 लाख तो वहीं सोना एक लाख 80 हजार के ऊपर निकल गया है। साथ ही गोल्ड-सिल्वर से जुड़े शेयर और ETFs में भी जोरदार उछाल है। इस बीच MCX और मुथूट फाइनेंस के शेयर लाइफ हाई पर पहुंचते दिखे हैं। 11.25 बजे के आसपास एमसीएक्स पर गोल्ड का फरवरी वायदा 11,310 रुपए यानी 6.85 फीसदी की बढ़त के साथ 177,278 रुपए पर और चांदी का मार्च वायदा 18,335 रुपए यानी 4.75 फीसदी की बढ़त के साथ 403,666 रुपए पर नजर आ रहा है। इंट्र्डे में गोल्ड में 8 फीसदी से भी ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है।

गोल्ड और सिल्वर में अब क्या हो रणनीति?

सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल का कहना है कि सबसे पहली बात तो यह है कि गोल्ड और चांदी को शॉर्ट मत कीजिए। 1 महीने पहले भी बहुत लोग बोल रहे थे कि टॉप बन गया। वहां अगर शॉर्ट किया होता तो अकाउंट खाली हो जाता। जिस दिन भी सोना-चांदी गिरे हैं, वो सिर्फ खरीदारी का मौका रहा है। अगर सोना-चांदी या उनके ETF में हैं तो उनमें बने रहें। बीच-बीच में बड़ी करेक्शन के लिए तैयार रहें। लेकिन ये रैली अगले 3 साल तक चलने वाली है। ये रैली फंडामेंटल्स और टेक्निकल्स का कॉम्बिनेशन है। अगले 3 साल बाजार को डॉनल्ड ट्रंप को झेलना है और डॉलर इसी तरह नीचे आता रहेगा। इसका सीधा फायदा कमोडिटीज को मिलता रहेगा। अगर डॉलर की प्रभुता खत्म होगी तो सोना और भी चलेगा।


पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन का कहना है कि डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, US के बेरोज़गारी के आंकड़ों और जियोपॉलिटिकल टेंशन के कारण आज के सेशन में सोने और चांदी की कीमतें वोलेटाइल रहेंगी। उनका सुझाव है कि जब तक सोना क्लोजिंग बेसिस पर 1,64,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बना रहता है, तब तक 1,70,000 रुपए और 1,75,000 रुपए के टारगेट के लिए सोना खरीदें। वहीं, जब तक चांदी क्लोजिंग बेसिस पर 3,64,000 रुपए पर बनी रहती है, तब तक 4,00,000 रुपए और 4,10,000 रुपए के टारगेट के लिए चांदी खरीदें।

MCX पर सोने को 1,64,000 रुपए और 1,61,600 रुपए पर सपोर्ट मिल रहा है। वहीं, 1,70,000 रुपए और 1,75,000 रुपए पर रेजिस्टेंस है, जबकि चांदी को 3,74,000 रुपए और 3,64,800 रुपए पर सपोर्ट मिल रहा है और 4,00,000 रुपए और 4,14,000 रुपए पर रेजिस्टेंस है।

 

Gold Silver Rate Today: MCX पर गोल्ड 8% बढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा,जानिए कमोडिटी मार्केट की टॉप ट्रेडिंग कॉल्स

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।