Gold Silver Rate Today: MCX पर गोल्ड 8% बढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा,जानिए कमोडिटी मार्केट की टॉप ट्रेडिंग कॉल्स

Gold Silver Rate Today: 9.50 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोने का फरवरी वायदा 14,031 रुपए यानी 8.46 फीसदी की तेजी के साथ 179,569 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दिख रहा था। वहीं, चांदी का मार्च वायदा 18,434 रुपए यानी 4.78 फीसदी की बढ़त के साथ 403,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर दिख रहा था

अपडेटेड Jan 29, 2026 पर 10:11 AM
Story continues below Advertisement
Comodity calls : कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं SMC Global Securities की वंदना भारती। इनको आज सिल्वर और क्रूड में कमाई के मौके दिख रहे हैं

Gold Silver Rate Today : गुरुवार, 29 जनवरी को MCX पर सोने की कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसे मज़बूत रिटेल डिमांड,डॉलर की कमज़ोरी और जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं से सपोर्ट मिल रहा है। US फेड ने 28 जनवरी को पॉलिसी दरों में कोई बदलाव नहीं किया,लेकिन बाज़ार इस साल बाद में दो बार रेट कट होने की उम्मीद कर रहा है। 9.50 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोने का फरवरी वायदा 14,031 रुपए यानी 8.46 फीसदी की तेजी के साथ 179,569 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दिख रहा था। वहीं, चांदी का मार्च वायदा 18,434 रुपए यानी 4.78 फीसदी की बढ़त के साथ 403,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर दिख रहा था।

बढ़ती जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं और दूसरी करेंसी के मुकाबले डॉलर के गिरने से इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं है। इंटरनेशनल ग्लोड 5,600 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के करीब दिख रहा है। जबकि चांदी 120 डॉलर के निशान के करीब आ गई है।

पृथ्वी फिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन का कहना है कि बढ़ती ग्लोबल अनिश्चितता के बीच सोने और चांदी की सेफ-हेवन डिमांड मजबूत बनी हुई है। अमेरिकी फेड ने मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग्स में इंटरेस्ट रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया और संकेत दिया कि रेट बढ़ाने की कोई संभावना नहीं है। फेड चेयरमैन ने कहा कि अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में है,महंगाई कंट्रोल में है,लेकिन टैरिफ की वजह से होने वाली महंगाई बनी हुई है और जल्द ही स्थिर हो सकती है। ऐसे में मॉनेटरी ईजिंग के लिए जगह है। उनके कमेंट्स ने कीमती धातुओं की कीमतों को सपोर्ट दिया है।


दूसरी कमोडिटीज पर एक नजर

दूसरी कमोडिटीज की चाल पर नजर डालें तो एमसीएक्स पर कॉपर का फरवरी वायदा 60.60 रुपए यानी 4.53 फीसदी की तेजी के साथ 1,381.55 रुपए पर दिख रहा है। वहीं, क्रूड का फरवरी वायदा 111 रुपए यानी 1.91 फीसदी की तेजी के साथ 5,913 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, नैचुरल गैस का फरवरी वायदा 10.30 रुपए यानी 3.06 फीसदी की तेजी के साथ 353.30 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

कमोडिटी मार्केट में आज कहां होगी कमाई

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं SMC Global Securities की वंदना भारती। इनको आज सिल्वर और क्रूड में कमाई के मौके दिख रहे हैं। इनकी सलाह है कि MCX CRUDE में 5800 रुपए के आसपास, 5750 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 5900 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। MCX SILVER में भी इनकी 390000 रुपए के आसपास 380000 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 410000 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी का सलाह है

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।