Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : लगातार पंद्रह सेशन की बिकवाली के बाद,विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 28 जनवरी को खरीदारी शुरू कर दी और 480 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। कल घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) भी मज़बूत खरीदार बने रहे और उन्होंने बाज़ार में 3,360 करोड़ रुपये का निवेश किया

अपडेटेड Jan 29, 2026 पर 8:49 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock Market : एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 49.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 53,184.00 के आसपास दिख रहा है

Market News : गिफ्ट निफ्टी मामूली गिरावट के साथ लगभग 25,390 पर ट्रेड कर रहा है। इससे भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में 29 जनवरी को फ्लैट से नेगेटिव शुरुआत होने की संभावना नजर आ रही है। भारतीय इक्विटी मार्केट में 28 जनवरी को लगातार दूसरे सेशन में भी तेज़ी जारी रही थी। बाजार को एनर्जी और मेटल शेयरों में खरीदारी से सपोर्ट मिला था। पॉजिटिव शुरुआत के बाद, मार्केट पहले हाफ में और ऊपर गया था और निफ्टी ने इंट्राडे में 25,372.10 का हाई बनाया था। हालांकि,बीच सेशन में हुई प्रॉफिट बुकिंग से ज़्यादातर बढ़त खत्म हो गई। लेकिन आखिरी घंटे में आई खरीदारी से मार्केट दिन के हाई के पास बंद हुआ था।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

वायदा कंपनियों के नतीजों की लंबी लिस्ट


आज FMCG दिग्गज ITC के नतीजे आएंगे। ITC का मुनाफा और रेवेन्यू करीब 9% बढ़ सकता है। कंपनी के मार्जिन में भी सुधार मुमकिन है। साथ ही कोलगेट,डाबर, केनरा बैंक समेत वायदा की दर्जन भर से ज्यादा कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

4 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा क्रूड, नए शिखर पर सोना-चांदी

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से कच्चे तेल में करीब 2% का उछाल आया है। इसका भाव 68 डॉलर के पार निकलकर 4 महीने की ऊंचाई पर दिख रहा है। उधर सोने और चांदी ने फिर नया शिखर बनाया है। सोना 5600 डॉलर तो चांदी 120 डॉलर के करीब पहुंच गई है।

L&T Q3: मुनाफा घटा, आय बढ़ी

तीसरी तिमाही में L&T का मुनाफा 4 परसेंट से ज्यादा घटा है। हालांकि आय में 10.5 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। 10.4% पर रहने के साथ मार्जिन उम्मीद से थोड़े बेहतर रहे हैं। लेबर कोड के चलते नतीजों पर 1350 करोड़ रुपए का असर दिखा है। करीब 6 लाख करोड़ की दमदार ऑर्डर बुक देखने को मिली है।

बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत

भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत हैं। 15 दिनों के बाद FIIs की कैश में हल्की खरीदारी देखने को मिली है। हालांकि गिफ्ट निफ्टी में हल्का दबाव है। एशिया मिलाजुला है। उधर US FED के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने से ऊपरी स्तरों से दबाव दिखा और अमेरिका के तीनों इंडेक्स फ्लैट बंद हुए।

अमेरिकी बाजार

चिप स्टॉक्स से मिले बूस्ट के कारण नैस्डैक में थोड़ी बढ़ोतरी हुई,जबकि S&P 500 बुधवार को लगभग बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। फेडरल रिज़र्व द्वारा उम्मीद के मुताबिक ब्याज दरों में कोई बदलाव न करने से निवेशकों में सुस्ती रही। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 12.19 अंक या 0.02% बढ़कर 49,015.60 पर पहुंच गया, S&P 500 0.57 अंक या 0.01% गिरकर 6,978.03 पर आ गया और नैस्डैक कम्पोजिट 40.35 अंक या 0.17% बढ़कर 23,857.45 पर पहुंच गया।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में दबाव, एशियाई बाजारों में गिरावट, फेड ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव

US में नहीं घटी ब्याज दर

फेड ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। तीन लगातार कट के बाद पहली बार पॉज हुआ। पॉलिसी रेट 3.5%–3.75% पर बरकरार है। स्टीफन मिरान, क्रिस्टोफर वॉलर ने असहमति जताई है। दोनों ने 0.25% की कटौती का समर्थन किया। मिरान का कार्यकाल शनिवार को खत्म होगा। वॉलर अगले फेड चेयर के दावेदारों में शामिल हैं।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 49.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 53,184.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.02 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.35 फीसदी गिरकर 32,697.72 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.06 फीसदी की गिरकर 27,810.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 4,150.18 के स्तर पर दिख रहा है।

फंड फ्लो एक्शन

लगातार पंद्रह सेशन की बिकवाली के बाद,विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 28 जनवरी को खरीदारी की और भारतीय बाजार में 480 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। कल घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) भी मज़बूत खरीदार बने रहे और उन्होंने बाज़ार में 3,360 करोड़ रुपये का निवेश किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।