Varvee Global का स्टॉक फिर होगा स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट 27 नवंबर; 2 साल में 55% और 3 साल में 335% चढ़ा

मार्च 2026 में भी Varvee Global का स्टॉक स्प्लिट हुआ था। उस वक्त कंपनी का 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर 5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में टूटा था। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 65.63 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Nov 24, 2026 पर 11:26 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Varvee Global के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 54.37 रुपये है।

वार्वी ग्लोबल लिमिटेड स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है। इस कॉरपोरेट एक्शन के तहत कंपनी का 5 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर, 2 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों में बंटने वाला है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 27 नवंबर 2026 है। स्टॉक स्प्लिट की घोषणा सितंबर महीने में हुई थी। स्टॉक स्प्लिट में एक कंपनी अपने मौजूदा शेयरों को छोटे टुकड़ों में तोड़ देती है। इससे निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाती है लेकिन उसी अनुपात में प्रति शेयर कीमत घट जाती है।

निवेशकों के निवेश की कुल वैल्यू नहीं बदलती। इस कदम का मकसद शेयरों को किफायती बनाना होता है। बहुत ज्यादा कीमत वाले शेयर छोटे निवेशकों की पहुंच से बाहर हो जाते हैं। स्प्लिट के बाद शेयर सस्ते हो जाते हैं, जिससे अधिक नए निवेशक जुड़ने की संभावना रहती है।

मार्च 2026 में भी वार्वी ग्लोबल का स्टॉक स्प्लिट हुआ था। उस वक्त कंपनी का 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर 5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में टूटा था। कंपनी के शेयर की कीमत वर्तमान में बीएसई पर 54.37 रुपये है।


Varvee Global का शेयर 3 साल में 335 प्रतिशत मजबूत

वार्वी ग्लोबल का मार्केट कैप 280 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 84.08 रुपये और एडजस्टेड लो 44 रुपये है। शेयर 2 साल में 55 प्रतिशत और 3 साल में 335 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं एक साल में कीमत 28 प्रतिशत कमजोर हुई है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 65.63 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

कंपनी की वित्तीय सेहत

जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 19.61 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 6.79 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 1.32 करोड़ रुपये दर्ज की गई। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 62.80 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 12.45 करोड़ रुपये रहा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।