Global Market: गिफ्ट निफ्टी में दबाव, एशियाई बाजारों में गिरावट, फेड ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव

Global Market: गिफ्ट NIFTY 49.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 53,184.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.02 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.35 फीसदी गिरकर 32,697.72 के स्तर पर कारोबार कर रहा

अपडेटेड Jan 29, 2026 पर 8:24 AM
Story continues below Advertisement
ट्रंप ने कहा कि डील के लिए ईरान के पास समय कम है। जून से ज्यादा बड़ा हमला हो सकते है। ईरान की ओर US नेवी बढ़ रही। US नेवी का बेड़ा पूरी तरह तैयार है। ईरान जल्दी बातचीत की टेबल पर आए।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में हल्का दबाव दिखा। एशिया गिरावट के साथ कामकाज कर रहे है। उधर US FED के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने से ऊपरी स्तरों से दबाव दिखा। अमेरिका के तीनो इंडेक्स फ्लैट बंद हुए ।

US में नहीं घटी ब्याज दर

फेड ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। तीन लगातार कट के बाद पहली बार पॉज हुआ। पॉलिसी रेट 3.5%–3.75% पर बरकरार है। स्टीफन मिरान, क्रिस्टोफर वॉलर ने असहमति जताई है। दोनों ने 0.25% की कटौती का समर्थन किया। मिरान का कार्यकाल शनिवार को खत्म होगा। वॉलर अगले फेड चेयर के दावेदारों में शामिल हुआ।


क्या बोले जेरोम पॉवेल?

अर्थव्यवस्था अच्छी रफ्तार से बढ़ रही है। नौकरियों में बढ़त कम, बेरोजगारी अब स्थिर है। देश में महंगाई दर अब भी ज्यादा है। आगे के फैसले डेटा देखकर ही होंगे। हर जोखिम को बैलेंस करके कदम उठाएगा। जेरोम पॉवेल का कार्यकाल मई 2026 में खत्म होगा। जेरोम पॉवेल ने कहा कि लिसा कुक को हटाने का मामला इतिहास में सबसे अहम है। मामला फेड के 113 साल के इतिहास में सबसे अहम है। अगर मैं नहीं जाता, तो बाद में वजह बताना मुश्किल हो जाता।

मेटा के शानदार नतीजे

Q4 रेवेन्यू, EPS दोनों उम्मीद से बेहतर है। Q1 रेवेन्यू गाइडेंस $53.5–56.5 बिलियन रहा जबकि Q4 में भी रियलिटी लैब्स में नुकसान जारी है। कानूनी मुश्किलों का बिजनेस पर बड़ा असर संभव है। शेयर एक्सटेंडेड ट्रेडिंग में शेयर 10% तक चढ़ा ।

माइक्रोसॉफ्ट के तिमाही नतीजे

Azure क्लाउड सेल्स की ग्रोथ पिछले साल से धीमी है। FY26 के Q2 नतीजे उम्मीद से थोड़े बेहतर हुआ। Q3 मार्जिन गाइडेंस 45.1%, अनुमान 45.5% पर रहा। ऑर्डर बैकलॉग साल भर में 110% बढ़ा। 45% ऑर्डर बैकलॉग सिर्फ OpenAI से रहा। कंपनी का शेयर कल 7% चढ़ा।

टेस्ला के शानदार नजीते

कंपनी के Q4 नतीजे उम्मीद से बेहतर रहा। फोकस रोबोटैक्सी, Optimus रोबोट्स पर रहा। मॉडल S और X का प्रोडक्शन बंद होगा। एक्सटेंडेड ट्रेडिंग में शेयर 2% चढ़ा।

ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी

ट्रंप ने कहा कि डील के लिए ईरान के पास समय कम है। जून से ज्यादा बड़ा हमला हो सकते है। ईरान की ओर US नेवी बढ़ रही। US नेवी का बेड़ा पूरी तरह तैयार है। ईरान जल्दी बातचीत की टेबल पर आए। ईरान ने ट्रंप को दो-टूक पलटवार करते हुए कहा कि आपसी सम्मान के साथ बातचीत को तैयार रहेगा। दबाव डाला गया तो पहले कभी न देखी गई प्रतिक्रिया होगी।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 49.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 53,184.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.02 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.35 फीसदी गिरकर 32,697.72 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.06 फीसदी की गिरकर 27,810.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 4,150.18 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, भारतीय बाजार की शुरुआत हो सकती है मजबूत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।