Bank Holiday: कल देश के 2 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 6 नवंबर की छुट्टी

Bank Holiday on 6 November 2025: आज पूरा देश 5 नवंबर को गुरुनानक देव की जयंती और कार्तिक पूर्णिमा मना रहा है। जिसके कारण बुधवार को कई राज्यों में बैंक बंद हैं। कल 6 नवंबर को भी देश के 2 राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं

अपडेटेड Nov 05, 2025 पर 4:23 PM
Bank Holiday: कल 2 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday on 6 November 2025: आज पूरा देश 5 नवंबर को गुरुनानक देव की जयंती और कार्तिक पूर्णिमा मना रहा है। जिसके कारण बुधवार को कई राज्यों में बैंक बंद हैं। कल 6 नवंबर को भी देश के 2 राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। कल बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं जिसके कारण जहां भी वोटिंग होगी, वहां बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा मेंघालय में भी बैंक बंद रहने वाले हैं। यहां जानें RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक बैंक हॉलिडे कब-कब है।

पांच दिन बंद रहेंगे बैंक

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक 5 नवंबर से 9 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों में लगातार छुट्टियां रहेंगी। हालांकि, ये छुट्टियां एक साथ पूरे देश में नहीं हैं, बल्कि हर राज्य में त्योहारों के कारण बंद हैं।


कल गुरुवार 6 नंवबर को बंद रहेंगे बैंक

6 नवंबर को देश के दो राज्यों बिहार और मेघालय में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। मेघालय में इस दिन पारंपरिक नोंगक्रेम डांस फेस्टिवल मनाया जाएगा, जो राज्य के फेमस सांस्कृतिक धरोहरों में से एक है। यह त्योहार हर साल शिलांग के पास उमडेन इलाके में आयोजित किया जाता है, जिसमें खासी जनजाति के लोग पारंपरिक नृत्य और रीति-रिवाजों के जरिए फसल और समृद्धि के लिए धन्यवाद देते हैं। वहीं, बिहार में विधानसभा आम चुनाव 2025 के कारण सरकारी ऑफिस और बैंकों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। ताकि, कर्मचारी मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकें और चुनावी प्रोग्राम में सहयोग दे सकें।

नवंबर महीने में फिर कब बंद हैं बैंक?

7 नवंबर (शुक्रवार): मेघालय में पारंपरिक वांगला फेस्टिवल के चलते बैंक बंद रहेंगे।

8 नवंबर (शनिवार): यह दिन दूसरा शनिवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा कर्नाटक में कनकदास जयंती भी मनाई जाएगी, इसलिए वहां भी बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

9 नवंबर (रविवार): रविवार के कारण देशभर में सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसके अलावा सभी रविवारों 2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर और चौथे शनिवार 22 नवंबर को भी बैंक बंद रहेंगे।

नवंबर 2025 की बैंक छुट्टियों की लिस्ट

नवंबर 2025 1 5 6 7 8
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी का कारण दिन
कन्नड़ राज्योत्सव/इगास-बग्वाल 1
गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा 5
नोंगक्रेम डांस/बिहार विधान सभा आम चुनाव, 2025 6
वांगला फेस्टिवल 7
कनकदास जयंती 8

मृतक निवेशकों के निवेश कैसे करें क्लेम? म्यूचुअल फंड और बैंक अकाउंट के लिए ये है स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।