Bank Holiday on 6 November 2025: आज पूरा देश 5 नवंबर को गुरुनानक देव की जयंती और कार्तिक पूर्णिमा मना रहा है। जिसके कारण बुधवार को कई राज्यों में बैंक बंद हैं। कल 6 नवंबर को भी देश के 2 राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। कल बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं जिसके कारण जहां भी वोटिंग होगी, वहां बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा मेंघालय में भी बैंक बंद रहने वाले हैं। यहां जानें RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक बैंक हॉलिडे कब-कब है।
