Get App

Bank Holiday: कल बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 5 जुलाई की छुट्टी

Bank Holiday on 5 July 2025: कल शनिवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। 5 जुलाई महीने का पहला शनिवार होता है। पहले शनिवार के दिन बैंक खुले रहते हैं लेकिन इस बार बैंक बंद रहेंगे। अगर ग्राहक शनिवार को बैंक जाकर अपना काम निपटाना चाहते हैं, तो वह नहीं कर पाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 04, 2025 पर 7:05 AM
Bank Holiday: कल बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 5 जुलाई की छुट्टी
Bank Holidays: शनिवार 5 जुलाई को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday on 5 July 2025: कल शनिवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। 5 जुलाई महीने का पहला शनिवार होता है। पहले शनिवार के दिन बैंक खुले रहते हैं लेकिन इस बार बैंक बंद रहेंगे। अगर ग्राहक शनिवार को बैंक जाकर अपना काम निपटाना चाहते हैं, तो वह नहीं कर पाएंगे। उन्हें अगले हफ्ते में  या आज शुक्रवार को जाकर अपना काम निपटाना होगा। आपको बता दें कि बैंक कल बैंक एक राज्य में बंद हैं। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। यहां जानें RBI ने शनिवार 5 जुलाई की छुट्टी क्यों दी है।

शनिवार 5 जुलाई को बंद रहेंगे बैंक

RBI के कैलेंडर के मुताबिक सभी बैंक शनिवार 5 जुलाई को बंद रहेंगे।  बैंक सिर्फ जम्मू और श्रीनगर में गुरु हरगोबिंद जी के जन्मदिन के कारण बंद रहने वाले हैं। ये त्योहार सिख समुदाय बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं। हालांकि, 5 जुलाई शनिवार को बाकी सभी राज्य में बैंक खुले रहेंगे। दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा जैसे सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें