Gold Rate Today: शनिवार 28 जून को सस्ता हुआ सोना, जानें आज का गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। बीते 10 दिनों पर नजर डाले तो सोने का भाव 1,01,000 रुपये से 98000 रुपये पर आ गया है। सोने में करीबन 3,500 रुपये का करेक्शन आ चुका है। आज 28 जून को सोने का भाव 550 रुपये कम हुआ है

अपडेटेड Jun 28, 2025 पर 10:11 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate Today: आज सोने के भाव में गिरावट आई है।

Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। बीते 10 दिनों पर नजर डाले तो सोने का भाव 1,01,000 रुपये से 98000 रुपये पर आ गया है। सोने में करीबन 3,500 रुपये का करेक्शन आ चुका है। आज 28 जून को सोने का भाव 550 रुपये कम हुआ है। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 97,500 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 89,300 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,07,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां जानें शनिवार 28 जून 2025 का सोने-चांदी का भाव।

28 जून 2025 को सोने का भाव 

शनिवार 28 जून को सोने की कीमतें कम हुई है। आज सोने-चांदी का भाव फिर लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 89,450 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,570 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में भी 22 कैरेट सोना 89,300 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे बड़े शहरों में सोने का भाव इसी रेट के आसपास बना हुआ है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 89,450 97,570
चेन्नई 89,300 97,420
मुंबई 89,300 97,420
कोलकाता 89,300 97,420
जयपुर 89,450 97,570
नोएडा 89,450 97,570
गाजियाबाद  89,450 97,570
लखनऊ 89,450 97,570
बंगलुरु 89,300 97,420
पटना 89,300 97,420


चांदी की कीमत - 28 जून 2025

चांदी का भाव आज 28 जून 2025 को 1,07,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में चांदी का रेट 100 रुपये तक कम हुआ है।

देश में कैसे तय होती हैं  सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत हर दिन बदलती है, क्योंकि यह कई बातों पर निर्भर करती है—जैसे कि दुनिया के बाजारों में सोने की कीमत, डॉलर और रुपये की वैल्यू में बदलाव, और सरकार द्वारा लगाया गया टैक्स। लेकिन भारत में सोना सिर्फ एक निवेश का जरिया नहीं है, बल्कि इसे परंपरा, आस्था और शुभता से भी जोड़ा जाता है। शादी, दिवाली और धनतेरस जैसे खास त्योहारों पर सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे मौकों पर जब ज्यादा लोग सोना खरीदते हैं, तो उसकी मांग बढ़ने से दाम भी बढ़ जाते हैं।

Bank Holiday: आज शनिवार 28 जून को खुली रहेंगे बैंक? चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

 

 

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jun 28, 2025 10:11 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।