Bank Holiday Budh Purnima Today: आज बुद्ध पूर्णिमा के कारण इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट

Bank Holiday of Budh Purnima Today: आज बुद्ध पूर्णिमा के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद है। कई लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि बुद्ध पूर्णिमा कि दिन उनके राज्य में बैंक बंंद है या नहीं। यहां आपको उन राज्यों के नाम बता रहे हैं जहां पर आज बैंक बंद हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार कुछ राज्य लोकल हॉलिडे के कारण सिर्फ उन ही राज्यों में बंद रहते हैं

अपडेटेड May 05, 2023 पर 11:21 AM
Bank Holiday Budh Purnima Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday of Budh Purnima Today: आज बुद्ध पूर्णिमा के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद है। कई लोगों के मन में कन्फ्यूजन  है कि बुद्ध पूर्णिमा कि  दिन उनके राज्य में बैंक बंंद है या नहीं। यहां आपको उन राज्यों के नाम बता रहे हैं जहां पर आज बैंक बंद हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार कुछ राज्य लोकल हॉलिडे के कारण सिर्फ उन ही राज्यों में बंद रहते हैं। इसके अलावा बैंक सभी गैजेटेड छुट्टियों पर पूरे देश में बंद रहते हैं।

आज  बुद्ध पूर्णिमा के कारण इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

आज 5 मई को बुद्ध पूर्णिमा के कारण इन राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, असम, बिहार, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ इस लिस्ट में शामिल हैं। आज के दिन इन राज्यों में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। हालांकि, बैंक के कई काम जैसे एटीएम सर्विस, कैश-डिपॉजिट मशीन और ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग का फायदा उठा सकते हैं।


मई 2023 में बैंक की छुट्टियां

5 मई (शुक्रवार): बुद्ध पूर्णिमा - दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, असम, बिहार, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़

7 मई: रविवार

9 मई (मंगलवार): रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन

13 मई: दूसरा शनिवार

14 मई: रविवार

16 मई (मंगलवार): राज्य दिवस - सिक्किम

21 मई: रविवार

22 मई (सोमवार): महाराणा प्रताप जयंती - गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान

24 मई (बुधवार): काजी नजरुल इस्लाम जयंती - त्रिपुरा

27 मई: चौथा शनिवार

28 मई: रविवार

Technical View : निफ्टी ने बनाया लॉन्ग बुलिश कैंडल, शुक्रवार 5 मई को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।