Get App

Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 16 मई की छुट्टी

Bank Holiday On 16 May 2025: कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल बैंक जाकर अपना काम निपटाने के बारे में सोच रहे हैं तो जान लें कि सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर में बैंक बंद रहेंगे। बैंक सभी राज्यों में बंद नहीं रहेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 15, 2025 पर 7:05 AM
Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 16 मई की छुट्टी
Bank Holiday: शुक्रवार 16 मई को बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday On 16 May 2025: कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल बैंक जाकर अपना काम निपटाने के बारे में सोच रहे हैं तो जान लें कि  सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर में बैंक बंद रहेंगे। बैंक सभी राज्यों में बंद नहीं रहेंगे। बैंक सिर्फ गंगटोक में बंद रहने वाले हैं। यहां जानें RBI ने शुक्रवार की छुट्टी क्यों दी है।

शुक्रवार 16 मई को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

शुक्रवार 16 मई को बैंक गंगटोक में बंद रहने वाले हैं। गंगटोक दिवस हर साल 16 मई को मनाया जाता है, जो सिक्किम की राजधानी गंगटोक के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को सम्मान देने का दिन है। इस दिन 1975 में सिक्किम आधिकारिक रूप से भारत का 22वां राज्य बना था और गंगटोक को उसकी राजधानी घोषित किया गया था। यह दिन राज्य के लोगों के लिए गर्व और एकता का प्रतीक है। गंगटोक दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां, देशभक्ति गीत और जन-जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं, जो सिक्किम की समृद्ध विरासत और विकास को दर्शाते हैं।

मई 2025 में राज्यों के मुताबिक बैंक हॉलिडे की लिस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें